ऋतिक रोशन ने अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर दिया ये बड़ा बयान
ऋतिक रोशन ने सुजैन के साथ अपने रिश्ते को किया परिभाषित, सुलह की अफवाहों पर लगाया पूर्ण विराम! ऋतिक रोशन और सुजैन खान के बीच सुलह को ले कर काफ़ी अटकलें लगाई जा रही है.....
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने सुजैन (Sussanne Khan) के साथ अपने रिश्ते को किया परिभाषित, सुलह की अफवाहों पर लगाया पूर्ण विराम! ऋतिक रोशन और सुजैन खान के बीच सुलह को ले कर काफी अटकलें लगाई जा रही है, ऐसे में ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया (Social Media) पर अपनी 'करीबी दोस्त' सुजैन के बारे में एक पोस्ट साझा कर के सभी अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया है. अपने नवीनतम इंस्टाग्राम (Instagram) पोस्ट के साथ, ऋतिक रोशन ने अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान के साथ अपने रिश्ते का स्पष्ट परिप्रेक्ष्य दिया है जिसमें कहा गया है कि वह केवल उनके साथ गहरी मित्रता साझा करते हैं.
सुजैन के साथ अपने रिश्ते को परिभाषित करते हुए ऋतिक रोशन ने साझा किया, "मिलिए मेरी करीबी दोस्त (मेरी पूर्व पत्नी) सुजैन से, जो मेरे और हमारे बच्चों के साथ इन खूबसूरत पलों को कैद कर रही हैं. यह अपने आप में एक पल है. यह हमारे बच्चों के लिए एक कहानी की तरह है कि एक दुनिया में लाइन और विचारों से अलग होने के बावजूद है, एकजुट होना संभव है. और आप, लोगों के रूप में अलग-अलग चीजें चाहते हैं और फिर भी अविभाजित रह सकते हैं. यह सब एकजुट, टॉलरेंट, बहादुर और प्रेमपूर्ण दुनिया के लिए है.
यह सब घर से ही शुरू होता है.
साल 2014 में एक दूसरे से अलग हो चुके ऋतिक रोशन और सुजैन खान तभी से सौहार्दपूर्ण संबंध साझा करते आये है और समय-समय पर असंगठित जोड़ों के लिए पेरेंटिंग पर एक उदाहरण निर्धारित करते आये है. दोनों को अक्सर अपने बेटे रिदान और रियान के साथ खाना खा कर, फिल्में देख कर या फिर छुट्टियों के जरिये समय बिताते हुए देखा जाता है.
सुपरस्टार पिछले कुछ वर्षों से अपने बेटों के प्रति एक अद्वितीय पिता की भूमिका निभा कर प्रशंसकों और फॉलोवर्स का दिल जीतते आये है. अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकाल कर अपने बेटों को जीवन जीने की सीख सिखाते हुए, ऋतिक रोशन एक आदर्श पिता बनने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Video: डांस के मामले में बेटे ऋतिक रोशन को कड़ी चुनौती दे रही हैं मॉम पिंकी रोशन
फ़िल्म की बात करे तो, ऋतिक फिलहाल अपनी पहली बायोपिक सुपर 30 के साथ मनोरंजन करने के लिए तैयार है और इसके अलावा, वह टाइगर श्रॉफ के साथ शीर्षकहीन एक्शन फ़िल्म में नज़र आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2018 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

