Video: डांस के मामले में बेटे ऋतिक रोशन को कड़ी चुनौती दे रही हैं मॉम पिंकी रोशन
ऋतिक रोशन की मॉम पिंकी रोशन के ये वीडियोज देखकर आप भी अपनी फिटनेस को लेकर सोच में पड़ जाएंगे
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक हैं जिन्हें उनकी डांसिंग स्किल्स के लिए खूब पसंद किया जाता है. हमने अब तक ऋतिक को अपने डांस मूव्स से फैंस का दिल जीतते हुए देखा होगा. लेकिन क्या आपको पता है कि इस मामले में ऋतिक की मॉम पिंकी रोशन भी कुछ कम नहीं हैं. हेल्थ और फिटनेस को लेकर सजग रहनेवाली पिंकी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी जिम वर्क आउट्स की फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं.
इस बार उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने कुछ वीडियोज और फोटोज शेयर किए हैं जिसमें वो डांस करती हुईं नजर आ रही हैं. इन्हें पोस्ट करके पिंकी ने लिखा, "एमजे रिहर्सल. हर चीज पहली बार होती है. आपने मेरे बेटे ऋतिक को एमजे स्टाइल करते देखा होगा और अब वो मुझे इस अंदाज में देखेंगे. दुनिया वाकई गोल है."
पिंकी के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी खुश हैं. उन्होंने इस वीडियो पर कमेंट करके उनकी सराहना की और साथ ही उनकी लाइफ स्टाइल को काफी प्रेरणात्मक बताया.
बात करें ऋतिक रोशन की तो वो आनंद कुमार की बायोपिक फिल्म 'सुपर 30' के काम में व्यस्त हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2018 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

