बॉलीवुड

Hrithik Roshan ने Aryan Khan के लिए लिखा ओपन लेटर तो कंगना रनौत ने साधा निशाना

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने ओपन लेटर लिखा और आर्यन का सपोर्ट किया है. लेकिन ऋतिक के इस पोस्ट के बाद अब कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके निशाना साधा है.

Hrithik Roshan ने Aryan Khan के लिए लिखा ओपन लेटर तो कंगना रनौत ने साधा निशाना
कंगना रनौत और ऋतिक रोशन (Photo Credits: Instagram)

आर्यन खान (Aryan Khan) को एनसीबी (NCB) ने ड्रग मामले में गिरफ्तार कर रखा है. आज उनकी रिहाई पर कोर्ट फैसला दे सकता है. ऐसे में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने ओपन लेटर लिखा और आर्यन का सपोर्ट किया है. लेकिन ऋतिक के इस पोस्ट के बाद अब कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अब सभी माफिया पप्पू आर्यन के बचाव में सामने आ रहें हैं. कंगना रनौत ने पोस्ट में लिखा ‘अब सभी माफिया पप्पू आर्यन के बचाव में सामने आ रहें हैं. हम सभी गलतियां करते हैं लेकिन उसका महिमामंडन नहीं करना चाहिए. मुझे उम्मीद है कि इससे उन्हें अपने कार्यों के परिणाम का एहसास होगा. ये उसे आगे बढ़ने और बड़ा बनने में मदद करेगा. किसी की गॉसिप ना करें जब वो असुरक्षित हो. लेकिन ये आपराधिक है कि उसे ऐसा महसूस करवाना कि उसने कोई गलती नहीं की है.

जाहिर है ऋतिक के इस पोस्ट कंगना का ये तीखा पलटवार दोनों के बीच खराब रिश्ते को बयान कर रहा है. दरअसल कंगना एक लंबे समय से बॉलीवुड के एक ग्रुप के खिलाफ लगातार बयानबाजी करती आ रही हैं. ऋतिक को वो अपना सिली एक्स भी बुला चुकी हैं. जिसके बाद आर्यन मामले पर कंगना ने ऋतिक के पोस्ट का जवाब दिया है.

कंगना रनौत का पोस्ट (Image Credit: Instagram)

वैसे आपको बता दे कि इससे पहले ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर दोस्त शाहरुख के बेटे आर्यन के लिए लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा कि ऋतिक ने अपने पोस्ट में भरोसा दिलाया कि ये मुश्किल वक्त आर्यन की जिंदगी में उन्हें बेहतर इंसान बनने में मदद करेगा और आने वाला कल चमकता हुआ होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2021 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).