Hrithik Roshan अपने बच्चों और एक्स वाइफ सुजैन के साथ पहुंचे फिल्म देखने, Photos आई सामने
ये सभी मुंबई के जुहू इलाके में मौजूद सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे. इस दौरान इन सभी मास्क पहन रखा था. थियेटर से बाहर निकलते हुए पैपराजी ने इन सभी को स्पॉट किया.
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सुजैन खान (Sussanne Khan) आज भले ही साथ साथ ना हो लेकिन ये दोनों हमेशा साथ साथ दिखाई देते हैं. बात जब बच्चों की आती है तो ऋतिक और सुजैन का जोश देखने लायक होता है. ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को ऋतिक अपने परिवार के साथ मूवी देखने निकले. इस दौरान ऋतिक के साथ सुजैन खान, उनके दोनों बच्चे और जायेद खान मौजूद रहे हैं.
ये सभी मुंबई के जुहू इलाके में मौजूद सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे. इस दौरान इन सभी मास्क पहन रखा था. थियेटर से बाहर निकलते हुए पैपराजी ने इन सभी को स्पॉट किया. इस दौरान इन सभी का लुक देखते ही बन रहा था. ऋतिक ने जहां इस दौरान ग्रे टी शर्ट और हूडी पहन रखी थी. जबकि कैप और सन ग्लासेस भी पहन रखा था. जिसके बाद ये सभी एक ही कार में बैठकर रवाना हुए.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बाद ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन पत्नी पिंकी और बेटी सुनैना के साथ लोनावला में शिफ्ट हो गए हैं. वो केवल अहम् मीटिंग के लिए हुए मुंबई आ रहे हैं. जब तक कोरोना महामारी का प्रभाव कम नहीं हो जाता वो लोनावला घर में ही रहना पसंद करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2021 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

