बॉलीवुड

ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' का बॉक्स ऑफिस पर लाजवाब प्रदर्शन, पांचवे दिन कमाए इतने करोड़

ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' दर्शकों का दिल जीतने में सफल हो रही है. फिल्म ने पहले वीकेंड पर तकरीबन 50 करोड़ की बंपर कमाई की थी. वीकेंड के बाद वीकडेज पर भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी है.सोमवार को फिल्म ने 6.92 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब मंगलवार की कमाई का आकड़ा भी सामने आ चुका है. 'सुपर 30' ने मंगलवार को 6.39 करोड़ का बिजनेस किया है

ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' का बॉक्स ऑफिस पर लाजवाब प्रदर्शन, पांचवे दिन कमाए इतने करोड़
फिल्म 'सुपर 30' का पोस्टर (Photo Credits: Twitter)

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म 'सुपर 30' दर्शकों का दिल जीतने में सफल हो रही है. फिल्म ने पहले वीकेंड पर तकरीबन 50 करोड़ की बंपर कमाई की थी. वीकेंड के बाद वीकडेज पर भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी है. सोमवार को फिल्म ने 6.92 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब मंगलवार की कमाई का आकड़ा भी सामने आ चुका है. 'सुपर 30' ने मंगलवार को 6.39 करोड़ का बिजनेस किया है. अभी तक यह फिल्म कुल मिलाकर 64.07 करोड़ की कमाई कर चुकी है.

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इन आंकडों की जानकारी दी है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि, "सुपर 30 ने पांचवे दिन भी चौथे दिन जैसी कमाई की है. मेट्रोज में फिल्म काफी अच्छा कर रही है मगर सिंगल स्क्रीन्स में प्रदर्शन खराब है. शुक्रवार-11.83 करोड़...शनिवार- 18.19 करोड़... रविवार-20.74 करोड़.. सोमवार- 6.92 करोड़...मंगलवार- 6.39 करोड़.."

यह भी पढ़ें:- Super 30 Movie Review: टीम इंडिया की हार से हताश भारतीय फैंस देख सकते हैं 'सुपर 30', जीत के जूनून से भर देगी ऋतिक रोशन की ये फिल्म

आपको बता दें कि फिल्म 'सुपर 30' में ऋतिक रोशन के अलावा मृणाल ठाकुर और पंकज त्रिपाठी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं. फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है. ऋतिक रोशन की बात करें तो वह इसके बाद टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'वॉर' में नजर आएंगे. फिल्म 2 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2019 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).