बॉलीवुड

Hrithik Roshan Shares Rare BTS Moments from Karan Arjun Sets: ऋतिक रोशन ने 'करण अर्जुन' के सेट की यादें की साझा, कहा- 'मेरा बेस्ट एक्टिंग स्कूल'

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर 1995 की फिल्म करण अर्जुन के सेट से अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. ऋतिक ने बताया कि इस फिल्म में उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था.

Hrithik Roshan Shares Rare BTS Moments from Karan Arjun Sets: ऋतिक रोशन ने 'करण अर्जुन' के सेट की यादें की साझा, कहा- 'मेरा बेस्ट एक्टिंग स्कूल'
Hrithik Roshan (Photo Credits: Instagram)

Hrithik Roshan Shares Rare BTS Moments from Karan Arjun Sets: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर 1995 की फिल्म करण अर्जुन के सेट से अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. ऋतिक ने बताया कि इस फिल्म में उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था. ये फिल्म उनके पिता राकेश रोशन द्वारा निर्देशित 90 के दशक की बड़ी हिट रही थी. तस्वीरों में ऋतिक को फिल्म के मुख्य कलाकार सलमान खान और शाहरुख खान के साथ देखा जा सकता है. उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, "करण अर्जुन का अनुभव अद्भुत था. मुझे याद है जब हमने रिलीज से पहले प्रिंट स्क्रीनिंग की थी, तब स्क्रीन काफी गंदी और धुंधली दिख रही थी. हमने पूरी स्क्रीन धुलवाई, और थिएटर के मैनेजर ने कहा, 'आज 15 सालों के बाद यह स्क्रीन धुली है.' यह अनुभव मुझे आज भी याद है."

ऋतिक ने फिल्म के गाने "भंगड़ा पाले" की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी साझा किया. उन्होंने लिखा, "एक रात शाहरुख और सलमान ने सरिस्का से दिल्ली कार से जाने की योजना बनाई. मैंने गाड़ी के बोनट पर कूदकर उन्हें रोका क्योंकि शूट का कॉल टाइम सुबह 6 बजे था और मुझे सुनिश्चित करना था कि पापा का शूट न रुके. और आखिरकार, वो नहीं रुका!"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

राकेश रोशन ने करण अर्जुन के 30वें एनिवर्सरी से पहले इसे 22 नवंबर को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया है. उन्होंने बताया कि ऋतिक ने बतौर असिस्टेंट उनकी हर फिल्म में मदद की है और आज भी उनके लिए एक शानदार क्रिएटिव पार्टनर हैं. ऋतिक ने कहा कि इस फिल्म के सेट पर सलमान और शाहरुख को एक्टिंग करते देखना उनके लिए 17 साल की उम्र में बेस्ट प्रैक्टिकल एक्टिंग स्कूल था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2024 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).