ऋतिक रोशन अपनी अगली फिल्म के लिए ले रहे हैं इतने करोड़, फीस जानकर उड़ जाएंगे होश
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फैन फॉलोइंग के बारे में हर कोई जानता है. सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी ऋतिक रोशन के कई चाहनेवाले हैं. ऋतिक ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. अब उन्हें जल्द ही फिल्म 'सुपर 30' (Super 30) में देखा जाएगा
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फैन फॉलोइंग के बारे में हर कोई जानता है. सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी ऋतिक रोशन के कई चाहनेवाले हैं. ऋतिक ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. अब उन्हें जल्द ही फिल्म 'सुपर 30' (Super 30) में देखा जाएगा. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया था. ट्रेलर में ऋतिक के अभिनय की भी खूब तारीफ की गई. 'सुपर 30' के अलावा ऋतिक को जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ भी एक फिल्म में देखा जाएगा. फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
खबरों की माने तो ऋतिक एक फिल्म के लिए भारी-भरकम फीस चार्ज कर रहे हैं. पिंकविला के सूत्रों के अनुसार, "टाइगर श्रॉफ के साथ सिद्धार्थ आनंद की फिल्म के लिए ऋतिक को 48 करोड़ रुपये की फीस दी जा रही है. फिल्म को एक हॉलिडे पर रिलीज करने की तैयारी हो रही है. जहां बाकी सुपरस्टार्स फिल्म में प्रॉफिट परसेंटेज मांगते हैं, वहीं ऋतिक अभी भी एक बड़ा अमाउंट चार्ज करने में विश्वास रखते हैं."
यह भी पढ़ें:- ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'सुपर 30' 12 जुलाई को होगी रिलीज
निर्माता भी ऋतिक के इतनी ज्यादा फीस लेने से परेशान नहीं होते क्योंकि उनकी फिल्मों से उन्हें बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिलती है और साथ ही निवेश पर अच्छा रिटर्न भी मिलता है. ऋतिक को आखिरी बार साल 2017 में फिल्म 'काबिल' में देखा गया था. फिल्म का क्लैश शाहरुख खान की 'रईस' से हुआ था मगर फिर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. अब देखना होगा कि ऋतिक की अपकमिंग फिल्म्स दर्शकों का दिल जीतने में सफल होती है कि नहीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2019 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

