बॉलीवुड

ऋतिक रोशन और सारा अली खान को आनंद एल राय की अगली फिल्म के लिए किया गया अप्रोच, धनुष भी है प्रोजेक्ट का हिस्सा

हाल ही में एक्टर धनुष ने ये बताया था कि वह जल्द ही आनंद एल राय के साथ दोबारा काम करने जा रहे हैं. उन्होंने बताया था कि कुछ दिनों में फिल्म की आधिकारिक घोषणा होगी. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक रोशन को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है. सूत्रों के अनुसार सारा अली खान इस फिल्म की फीमेल लीड होंगी.

ऋतिक रोशन और सारा अली खान को आनंद एल राय की अगली फिल्म के लिए किया गया अप्रोच, धनुष भी है प्रोजेक्ट का हिस्सा
धनुष, सारा अली खान और ऋतिक रोशन (Photo Credits: Twitter)

आनंद एल राय (Aanand L Rai) की पिछली फिल्म 'जीरो' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. सुपरस्टार शाहरुख खान को कास्ट करने के बावजूद ये फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई थी. वैसे अगर जीरो को छोड़ दिया जाए तो आनंद एल राय हर बार फैन्स का मनोरंजन करने में सफल हुए हैं. इस सूची में 'रांझणा' और 'तनु वेड्स मनु' जैसी फिल्मों का नाम शुमार है. हाल ही में एक्टर धनुष (Dhanush) ने ये बताया था कि वह जल्द ही आनंद एल राय के साथ दोबारा काम करने जा रहे हैं. उन्होंने बताया था कि कुछ दिनों में फिल्म की आधिकारिक घोषणा होगी.

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है. ऋतिक को पिछले कुछ महीनों में कई ऑफर मिले हैं. फिल्म के लिए उनके बारे में सोचा जा रहा है लेकिन अभी तक उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है. सूत्रों के अनुसार सारा अली खान (Sara Ali Khan) इस फिल्म की फीमेल लीड होंगी. सारा को पिछले महीने आनंद एल राय के ऑफिस में जाते हुए देखा गया था. वहां पर दो फिल्मों के बारे में चर्चा हुई. सारा हमेशा से ही आनंद एल राय की बड़ी फैन रही हैं. उन्हें ये प्रोजेक्ट बेहद पसंद आया. अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि सारा फिल्म में किस एक्टर के साथ रोमांस करेंगी.

यह भी पढ़ें:- सारा अली खान या जाह्नवी कपूर, 'भूल भुलैया 2' में कौन बनेंगी कार्तिक आर्यन की एक्ट्रेस?

सारा और ऋतिक अपने बाकी प्रोजेक्ट्स के कारण काफी व्यस्त हैं. इसलिए आनंद एल राय अगले साल फिल्म की शूटिंग शुरू करने का प्लान कर रहे हैं. जनवरी के महीने में इस फिल्म पर काम शुरू किया जा सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2019 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).