सारा अली खान या जाह्नवी कपूर, 'भूल भुलैया 2' में कौन बनेंगी कार्तिक आर्यन की एक्ट्रेस?
अक्षय कुमार और विद्या बालन की सुपरहिट फिल्म 'भूल भुलैया' का 12 साल बाद रीमेक बनने जा रहा है. फिल्म में कार्तिक आर्यन को मुख्य भूमिका में देखा जाएगा. खबरों के अनुसार सारा अली खान और जाह्नवी कपूर में से किसी एक अभिनेत्री को इस फिल्म के लिए कास्ट किया जाएगा.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और विद्या बालन (Vidya Balan) की सुपरहिट फिल्म 'भूल भुलैया' का 12 साल बाद रीमेक बनने जा रहा है. फिल्म में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को मुख्य भूमिका में देखा जाएगा. साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में अक्षय कुमार भी एक छोटी भूमिका निभा सकते हैं. अब फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर भी एक रिपोर्ट सामने आई है. खबरों के अनुसार सारा अली खान (Sara Ali Khan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) में से किसी एक अभिनेत्री को इस फिल्म के लिए कास्ट किया जाएगा.
पिंकविला के एक सूत्र के अनुसार, "मेकर्स भूल भुलैया 2 के लिए एक युवा कास्ट चाहते हैं और अभी स्क्रिप्ट फाइनल की जा रही है. उनके दिमाग में कुछ विकल्प है. ज्यादा संभावना यही है कि सारा अली खान या जाह्नवी कपूर में से किसी एक को फिल्म की लीड एक्ट्रेस के रूप में चुना जाएगा. दोनों खुद को एक अच्छी पोजीशन में ले आए हैं. अब देखना होगा कि कौन फिल्म को डेट्स दे पाता है."
यह भी पढ़ें:- सारा अली खान के बाद इब्राहिम भी करेंगे बॉलीवुड डेब्यू? सैफ अली खान ने किया खुलासा
सूत्र ने आगे बताया कि, "ये एक नई कहानी है जिसका पहली फिल्म से कोई रिश्ता नहीं है. लीड एक्ट्रेस का रोल काफी चुनौतीपूर्ण है. मेकर्स को एक ऐसी एक्ट्रेस की तलाश है जो न सिर्फ अच्छा अभिनय करती हो बल्कि वह कार्तिक के अपोजिट स्क्रीन पर अच्छी भी लगें. स्क्रिप्ट फाइनल होने के बाद एक्ट्रेस्स को अप्रोच किया जाएगा." बता दें कि सारा अली खान पहले ही कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'लव आजकल 2' में नजर आएंगी. साथ ही जाह्नवी को भी कार्तिक के साथ 'दोस्ताना 2' में देखा जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2019 08:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

