शिबानी दांडेकर ने बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर के साथ शेयर की हॉट फोटो फिर किया डिलीट, क्या है माजरा?
हॉट एक्ट्रेस और मॉडल शिबानी दांडेकर इन दिनों फरहान अख्तर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. सोशल मीडिया पर फरहान और शिबानी के एक दूसरे के साथ कई सारे रोमांटिक फोटोज देखे जा चुके हैं. ये तस्वीरें खूब वायरल भी होती आई हैं लेकिन इस कपल ने अपने रिश्ते पर पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है.
हॉट एक्ट्रेस और मॉडल शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) इन दिनों फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. सोशल मीडिया पर फरहान और शिबानी के एक दूसरे के साथ कई सारे रोमांटिक फोटोज देखे जा चुके हैं. ये तस्वीरें खूब वायरल भी होती आई हैं लेकिन इस कपल ने अपने रिश्ते पर पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है.
शिबानी ने आज इंस्टाग्राम पर अपने बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर के साथ अपनी एक रोमांटिक फोटो पोस्ट की थी. इस फोटो में जहां फरहान शर्टलेस नजर आए वहीं शिबानी अपने हॉट स्टाइल में शर्ट पहनी हुईं नजर आईं. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "टूलूम (Tulum) के सपनें देख रही हूं." इसी के साथ शिबानी ने इस पोस्ट पर फरहान अख्तर को भी टैग किया था. ये भी पढ़ें: फरहान अखतर गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से करने जा रहे हैं शादी? परिवार के साथ सामने आई ये स्पेशल Photos

गौरतलब है कि इस फोटो को पोस्ट करने के चंद मिनटों में शिबानी ने इसे डिलीट भी कर दिया. अब शिबानी ने ऐसा क्यों किया इस बात का खुलासा तो नहीं हो पाया है. लेकिन उनकी ये हॉट फोटो इंटरनेट पर अब वायरल जरूर हो चली है.
फरहान और शिबानी कई दफा वेकेशन्स पर, आउटिंग्स पर और साथ ही डिनर पार्टीज पर शिबानी के साथ एक साथ स्पॉट हो चुके हैं. शिबानी भी अब फरहान के परिवार में काफी घुलती-मिलती नजर आ रही हैं. ऐसे में इनकी शादी को लेकर भी काफी खबरें पढ़ने को मिलती है. लेकिन अभी तक इन्होंने इन खबरों की पुष्टि नहीं की है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

