Hera Pheri 3 Goes on Floors: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा और आइकॉनिक कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘हेरा फेरी’ के तीसरे भाग का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था, और अब वह घड़ी आ गई है जब 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग बीते दिन से शुरू हो चुकी है. फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार (राजू), सुनील शेट्टी (श्याम) और परेश रावल (बाबू भैया) की जबरदस्त तिकड़ी नजर आएगी. फिल्म की शूटिंग की शुरुआत की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह देखने लायक है. फिल्म क्रिटिक्स और ट्रेंड एक्सपर्ट्स के अनुसार, ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर पहले ही भारी बज बना हुआ है और इसके पहले दिन के शूट की तस्वीरें जल्द ही सामने आ सकती हैं.
'हेरा फेरी 3' की वापसी के साथ 90s और 2000s के दर्शकों के लिए यह नॉस्टेलजिया और कॉमेडी का तगड़ा डोज़ बनने वाला है. देखना दिलचस्प होगा कि यह तीसरी किस्त अपने पहले दो भागों जैसी ही सफलता हासिल कर पाती है या नहीं.
शुरु हुई 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग:
View this post on Instagram











QuickLY