Hemu Sinha Passes Away: फराह खान के डांस पार्टनर और कोरियोग्राफर हेमू सिन्हा का निधन, फोटो शेयर कर जाहिर किया दुख
फराह खान ने हेमू सिन्हा के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए बताया कि मेरे डांस पार्टनर, मेरे गाइड और मेरे दोस्त हेमू सिन्हा अब इस दुनिया में नहीं रहें.
Hemu Sinha Passes Away: साल 2020 सचमुच फिल्म इंडस्ट्री के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. इस साल फिल्म इंडस्ट्री ने कई जाने माने चेहरों को खो दिया. ऐसे में अब इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है. क्योंकि नामी डांसर और कोरियोग्राफर हेमू सिन्हा का निधन हो गया है. इस बात की जानकारी फराह खान ने दी है. दरअसल हेमू और फराह ने अपने करियर की शुरुआत लगभग एक साथ की थी. ऐसे में उन्होंने ही पूरी इंडस्ट्री को उनके निधन की जानकारी दी है.
फराह खान ने हेमू सिन्हा के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए बताया कि मेरे डांस पार्टनर, मेरे गाइड और मेरे दोस्त हेमू सिन्हा अब इस दुनिया में नहीं रहें. जिसके बाद तमाम लोग अपना दुख जाहिर कर रहें हैं.
Rest in Peace My dance partner, my guide, my friend Hemu Sinha 🙏🏻♥️🙏🏻 pic.twitter.com/Yo32qn9wJd
— Farah Khan (@TheFarahKhan) October 26, 2020
आपको बता दे कि पिछले साल फराह खान ने हेमू के साथ अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की थी. जिसमें हेमू फराह को अपने हाथ पर उठाते दिखाई दे रहें थे. दरअसल दोनों ने हॉलीवुड फिल्म डर्टी डांसिंग से डांस पोज को किया था. जिसे एक मैगजीन ने छापा था. फराह और हेमू की ये तस्वीर देखने के बाद तमाम सेलेब्स इसपर अपना रिएक्शन देते दिखाई दिए थे.
हेमू सिन्हा भी एक नामी डांसर थे. उनकी डांसिंग अकादमी भी हैं जहां हर तरह के डांस फ़ॉर्मेट सिखाए जाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2020 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

