बॉलीवुड

Hema Malini और Dharmendra एक बार फिर बने नानी-नाना, बेटी आहाना ने जुड़वां बेटियों को दिया जन्म

आहाना और वैभव की शादी 2 फरवरी 2014 को हुई थी. दोनों को साल 2015 में एक बेटा हुआ था. जिसका नाम दारेन वोहरा है. जबकि अब इस जोड़े को जुड़वां बेटियां हुई हैं.

Hema Malini और Dharmendra एक बार फिर बने नानी-नाना, बेटी आहाना ने जुड़वां बेटियों को दिया जन्म
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी (Image Credit: Instagram)

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) के घर एक बार फिर खुश खबरी सुनने को मिल रही है. जानकारी के मुताबिक दोनों ही एक बार फिर नाना-नानी बन गए हैं. नवभारत टाइम्स में चली खबर के मुताबिक हेमा मालिनी की बेटी आहाना ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है. अभी वो अस्पताल में हैं. लेकिन देओल परिवार में आई खुश खबरी सामने आ चुकी है. रिपोर्ट के मुताबिक आहाना और उनके पति वैभव वोहरा ने अपनी बच्चियों के नाम अस्त्रिया और आदिया रखे हैं.

आहाना ने अपने  इंस्टाग्राम स्टोरीज में इस बात की जानकारी दी गई है. इस पोस्ट में बताया कि 26 नवंबर को आहाना और वैभव पैरेंट्स बने. जबकि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र नानी-नाना बने हैं. आप भी देखिए इस पोस्ट को. यह भी पढ़े: ईशा देओल ने हेमा मालिनी के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को बताया अफवाह, ट्वीट कर दी जानकारी

आहना देओल की इंस्टा स्टोरी

दरअसल आहाना और वैभव की शादी 2 फरवरी 2014 को हुई थी. दोनों को साल 2015 में एक बेटा हुआ था. जिसका नाम दारेन वोहरा है. जबकि अब इस जोड़े को जुड़वां बेटियां हुई हैं. बात अगर आहाना की करें तो उन्होंने बतौर एक्ट्रेस कभी काम नहीं किया है लेकिन संजय लीला भंसाली की फिल्म गुजारिश में अस्सिस्टेंट के तौर पर जरूरी काम कर चुकी हैं. आहाना मीडिया की चमक से दूर रहती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2020 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).