बॉलीवुड

हरयाणवी डांसर Sapna Choudhary ने हरा सूट पहनकर भीड़ के बीच लगाए ठुमके, Video में दिखा लाजवाब अंदाज

हरयाणवी डांसर सपना चौधरी ने इंटरनेट पर अपने मस्तीभरे अंदाज से लोगों का दिल जीत रही हैं. अपने गानों और अपने डांस से फैंस को रिझाने वाली सपना आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरों और वीडियोज को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

हरयाणवी डांसर Sapna Choudhary ने हरा सूट पहनकर भीड़ के बीच लगाए ठुमके, Video में दिखा लाजवाब अंदाज
सपना चौधरी (Photo Credits: Instagram)

Sapna Choudhary Dance Video: हरयाणवी डांसर सपना चौधरी ने इंटरनेट पर अपने मस्तीभरे अंदाज से लोगों का दिल जीत रही हैं. अपने गानों और अपने डांस से फैंस को रिझाने वाली सपना आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरों और वीडियोज को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने एक लाइव परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे लोगों से जबरदस्त रिस्पोंस मिल रहा है.

सपना ने इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'चांद वाला मुखड़ा' गाने को जोड़ा है जो इसे और भी शानदार बनाती है. सपना यहां हरे संग के सूट में भीड़ के बीच अपने कातिलाना अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को काफी सारे लोग देख रहे हैं. वीडियो को साझा करते हुए सपना ने लिखा, "मैं सागर से भी घहरी हूँ , तुम कितने कंकर फेकोगे."

ये भी पढ़ें: Sapna Choudhary ने घाघरा पहनकर ‘छम्मा छम्मा’ पर किया धमाकेदार डांस, कहा – हिला दूं UP, देखें Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

बता दें कि बिग बॉस 11 में भाग लेने के बाद सपना देशभर में मशहूर हुईं. सलमान खान के इस शो में जहां उन्होंने अपने हरयाणवी अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी वहीं बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद भी उन्होंने अपने स्टेज शोज को बरकरार रखा और आज भी अपने लाइव परफॉर्मेंसेस से लोगों को खूब एंटरटेन करती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2021 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).