बॉलीवुड

Happy Kiss Day 2019: जब माधुरी दीक्षित को किस करते वक्त विनोद खन्ना हो गए थे बेकाबू, देखें वीडियो

इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों में इंटिमेट सीन्स होना आम बात हो गई है. दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने के लिए अधिकतर फिल्मों में हॉट और बोल्ड सीन्स का इस्तेमाल किया जाता है.

Happy Kiss Day 2019: जब माधुरी दीक्षित को किस करते वक्त विनोद खन्ना हो गए थे बेकाबू, देखें वीडियो
माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना का हॉट सीन (Photo Credits: Youtube)

इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों में इंटिमेट सीन्स होना आम बात हो गई है. दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने के लिए अधिकतर फिल्मों में हॉट और बोल्ड सीन्स का इस्तेमाल किया जाता है. अब तो डिजिटल प्लैटफॉर्म पर सेंसरशिप न होने की वजह से ज्यादातर वेब सीरीज में न्यूडिटी का उपयोग भी किया जा रहा है. वैसे पहले के जमाने की फिल्मों में इंटिमेट सीन्स कम होते थे. मगर तब भी एक ऐसा सीन था जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थी. यहां पर हम माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और विनोद खन्ना (Vinod Khanna) के इंटिमेट सीन की बात कर रहे हैं. आज किस डे (Kiss Day) के अवसर पर हम आपको उस सीन से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं.

खबरों की माने तो फिल्म 'दयावान' (Dayavan) की शूटिंग के दौरान विनोद खन्ना ने एक ऐसी हरकत की थी जिसकी वजह से माधुरी दीक्षित अनकम्फ़र्टेबल हो गई थी. फिल्म के एक दृश्य में माधुरी और विनोद खन्ना को एक दूसरे को किस करना था. बताया जाता है कि किसे करते समय विनोद खन्ना ने माधुरी के होटों पर काट लिया था. हालांकि, बाद में विनोद खन्ना ने माधुरी से माफी मांगी थी.

यह भी पढ़ें:-  आमिर खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म का बनेगा सीक्वल, 29 साल पहले बड़े पर्दे पर हुई थी रिलीज

'दयावान' की बात करें तो इस फिल्म में फिरोज खान, आलोकनाथ, अमरीश पुरी और आदित्य पंचोली जैसे सितारें भी अहम भूमिका में थे. फिरोज खान ने फिल्म का निर्देशन किया था और यह फिल्म 21 अक्टूबर, 1988 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2019 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).