बॉलीवुड

आमिर खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म का बनेगा सीक्वल, 29 साल पहले बड़े पर्दे पर हुई थी रिलीज

आमिर खान (Aamir Khan) और माधुरी दीक्ष‍ित (Madhuri Dixit) की फिल्म 'दिल' (Dil) ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. 29 साल पहले यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी.

आमिर खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म का बनेगा सीक्वल, 29 साल पहले बड़े पर्दे पर हुई थी रिलीज
माधुरी दीक्षित और आमिर खान (Photo Credits: Youtube)

आमिर खान (Aamir Khan) और माधुरी दीक्ष‍ित (Madhuri Dixit)  की फिल्म 'दिल' (Dil) ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. 29 साल पहले यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. बीच में ऐसी खबरें सामने आई थी कि इस फिल्म का सीक्वल बनाया जाएगा और अब फिल्म के डायरेक्टर इंद्र कुमार (Indra Kumar) ने इन रिपोर्ट्स पर मोहर लगा दी है. 'दिल' के सीक्वल का नाम भी दिल ही होगा. टोटल धमाल (Total Dhamaal) के प्रमोशन्स के दौरान इंद्र कुमार ने बताया कि, "काफी समय से इस फिल्म के सीक्वल को बनाने की तैयारी चल रही थी. हम एक अच्छी कहानी का इंतजार कर रहे थे. "

इसके आगे इंद्र कुमार ने कहा कि, "अब स्क्रिप्ट फाइनल कर दी गई है. फिल्म से जुड़ी बाकी चीजें भी जल्द ही ऑफिशियल कर दी जाएगी." आमिर खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने तो दर्शकों को खूब प्रभावित किया था. अब यह देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म की लीड कास्ट क्या होती है.

 

यह भी पढ़ें:-  धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित लड़ेगी लोकसभा चुनाव? ये पार्टी दे सकती है टिकट

आपको बता दें कि फिल्म 'दिल' में आमिर और माधुरी के अलावा अनुपम खेर और जॉनी लीवर जैसे सितारें भी अहम भूमिका में थे. इंद्र कुमार ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया था. यह फिल्म 22 जून, 1990 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2019 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).