बॉलीवुड

Happy Birthday Sonu Sood: सुपर हीरो समेत इन शानदार रूप में सोनू सूद की फोटोज को एडिट करके फैंस ने एक्टर को दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद बीते कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते देशभर में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सोनू ने लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाते हुए मजदूरों को उनके घर पहुंचने में मदद की.

Happy Birthday Sonu Sood: सुपर हीरो समेत इन शानदार रूप में सोनू सूद की फोटोज को एडिट करके फैंस ने एक्टर को दी जन्मदिन की बधाई
सोनू सूद (Photo Credits: Twitter)

Happy Birthday Sonu Sood: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद बीते कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. कोरोना वायरस लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) के चलते देशभर में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सोनू ने लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाते हुए मजदूरों को उनके घर पहुंचने में मदद की. इसी के साथ वो अब लोगों को रोजगार देकर और अन्य तरहों से मदद कर रह हैं. सोनू सूद के काम की प्रशंसा कई सारे नेता-अभिनेता और अन्य लोग कर चुके हैं. अब उनके फैंस भी उनके इस नेक कार्य के सम्मान में आज बेहद शानदार रूप से उनका जन्मदिन मना रहे हैं.

सोनू सूद आज 47 वर्ष के हो चले हैं और इस खास मौके पर एक्टर को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया पर फैंस का तांता बंधा हुआ है. लोग सोनू को असल जिंदगी का हीरो बताकर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. लोगों ने उनकी फोटो को एडिट करके उन्हें विश किया जिसे देखकर एक्टर भी काफी खुश नजर आए. देखें ये ट्वीट्स-

निर्देशक राज शांडिल्य ने दी बधाई

सोनू के लिए दुआएं

सोनू सूद बने सुपरमैन

ये भी पढ़ें: सोनू सूद ने पूरा किया अपना वादा, खेत जोतती किसान बेटियों का वीडियो वायरल होने के बाद घर पहुंचाया ट्रैक्टर

सोनू के काम को सलाम

हैप्पी बर्थडे सोनू सूद

सोनू के प्रति फैंस का प्रेम

आपको बता दें कि हाल ही में जब सोनू सूद को खबर मिली कि एक्टर अनुपम श्याम अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें मदद चाहिए तो सोनू ने उनसे संपर्क किया और उनका हालचाल पूछा. सोनू के इन कामों को देखते हुए फैंस काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं तथा उनके प्रति अपने प्रेम को दर्शा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2020 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).