Happy Birthday Sonam Kapoor: सोनम कपूर की शानदार बर्थडे पार्टी की ये Inside Photos आपने देखी क्या?
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिने त्री सोनम कपूर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर घर पर जमकर जश्न मनाया.
Happy Birthday Sonam Kapoor: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सोनम कपूर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर घर पर जमकर जश्न मनाया. सोशल मीडिया पर आई बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज को देखकर मालूम होता है कि उनके परिवार ने भी उनके इस स्पेशल डे को और भी शानदार बनाने में कोई कमी नहीं रखी. हाल ही में सोनम अपने परिवार के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए दिल्ली से मुंबई पहुंची हैं.
सोनम की बहन रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी फोटो शेयर की है जिसमें वो केक काटती हुई नजर आईं.



इसके अलावा सोनम ने भी कुछ फोटोज अपनी इंस्टा-स्टोरी पर शेयर की है जिसमें देखा आ सकता है कि घर के भीतर बेहद खूबसूरत अंदाज में जन्मदिन मनाया गया है.
सोनम ने जन्मदिन पर अपने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ अपनी फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, "दुनिया के सबसे बेस्ट हस्बैंड जो मुझे हर वो चीज देते हैं जो मुझे वाकई में चाहिए होता है. मेरे जन्मदिन पर यही मेरी दुआएं हैं. लव यू आनंद आहूजा उस पहले दिन से ही जब मैंने तुम्हें गले लगाया था."
आपको बता दें कि लॉकडाउन (Lockdown) के चलते सोनम बीते काफी समय से दिल्ली में ही थी जहां हाल ही में उन्होंने आनंद आहूजा के साथ मिलकर अपनी शादी की सालगिरह भी मनाई थी. अब वो मुंबई आ चुकी हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2020 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

