Sidharth Malhotra Turns 36: सिद्धार्थ मल्होत्रा को जन्मदिन की बधाई देते हुए अक्षय कुमार ने शेयर की ये बेहद स्पेशल तस्वीरें
बॉलीवुड के हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपनी शानदार पर्सनालिटी और एक्टिंग के बलबूते सिद्धार्थ ने बॉलीवुड में ढेरों फैंस बनाए. सोशल मीडिया पर आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनके तमाम चाहनेवाले उन्हें बधाई संदेश भेजकर विश कर रहे हैं.
Happy Birthday Sidharth Malhotra: बॉलीवुड के हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपनी शानदार पर्सनालिटी और एक्टिंग के बलबूते सिद्धार्थ ने बॉलीवुड में ढेरों फैंस बनाए. सोशल मीडिया पर आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनके तमाम चाहनेवाले उन्हें बधाई संदेश भेजकर विश कर रहे हैं. बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जानेवाले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी आज उनके जन्मदिन पर उनके साथ अपनी यादगार तस्वीरों को शेयर करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.
अक्षय कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 4 फोटोज पोस्ट की है जिसमें ये एक जैसे पोज में खड़े नजर आ रहे हैं. अक्षय ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, "मुझे लगता है हमें जल्द ही कोई नया पोज देना चाहिए तब तक तुम्हारे लिए सशक्त साल की कामना करता हूं! हैप्पी बर्थडे ब्रदर सिद्धार्थ मल्होत्रा."

आपको बता दें कि सिद्धार्थ ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उन्हें इसके लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर के रूप में फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. सिद्धार्थ ने 18 साल की उम्र में बतौर मॉडल काम करना शुरू किया था. इसके बाद करण जौहर के साथ मिलकर शाहरुख खान की फिल्म 'माय नेम इज खान' के लिए बतौर ट्रेनी असिस्टेंट डायरेक्टर काम करने लगे थे.
हाल ही में वो फिल्म 'मरजावां' में नजर आए थे. इस फिल्म के बाद अब वो 'शेरशाह' में नजर आएंगे. इसके अलावा वो फिल्म 'थैंक गॉड' और 'मिशन मजनू' पर भी काम कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2021 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

