बॉलीवुड

गुलशन कुमार की बेटी खुशाली कुमार 'दही-चीनी' से बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू, निभाएंगी ये किरदार

गुलशन कुमार की बेटी खुशाली कुमार आर. माधवन के साथ 'दही-चीनी' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं. वह फिल्म में एक वकील की भूमिका निभाएंगी. दही-चीनी को नवोदित निर्देशक अश्विन नील मणि द्वारा निर्देशित किया जा रहा है. खुशाली ने फिल्म की तैयारी के लिए वकीलों की काम की नैतिकता और कानूनी कार्यवाही को समझने के लिए प्रसिद्ध वकीलों के साथ बातचीत शुरू कर दी है.

गुलशन कुमार की बेटी खुशाली कुमार 'दही-चीनी' से बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू, निभाएंगी ये किरदार
खुशाली कुमार (Photo Credits: Instagram)

मुंबई : गुलशन कुमार (Gulshan Kumar) की बेटी खुशाली कुमार (Khushali Kumar) आर. माधवन (R. Madhavan) के साथ 'दही-चीनी' से बॉलीवुड में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वह फिल्म में एक वकील की भूमिका निभाएंगी और अपने किरदार में पूरी तरह फिट बैठने के लिए उन्होंने अपना होमवर्क भी शुरू कर दिया है.

फिल्म को लेकर खुशाली ने कहा, "अपनी तैयारी के तौर पर मैंने वकीलों की काम की नैतिकता और कानूनी कार्यवाही को समझने के लिए प्रसिद्ध वकीलों के साथ बातचीत शुरू कर दी है. मैं उनके काम करने के तरीके को देखने और समझने के लिए अदालत भी गई हूं और यह भी देखा की एक महिला वकील अदालत में कैसे प्रतिक्रिया देती है.

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2019: PM मोदी का ट्विटर पर मजाक उड़ा रही कांग्रेस पार्टी को आर. माधवन ने जमकर लताड़ा

मैंने कुछ परिपक्व महिला वकीलों से भेंट भी की, उनके साथ खड़ा होना और फोटो क्लिक करना एक बड़ा सम्मान था, हालांकि मैं विभिन्न अदालतों में अधिक समय बिताने की योजना बना रही हूं, ताकि उनकी कार्यप्रणाली को समझा जा सके." 'दही-चीनी' को नवोदित निर्देशक अश्विन नील मणि द्वारा निर्देशित किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2019 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).