बॉलीवुड

‘गली बॉय’ के मेकर्स ने अनोखे तरीके से की ट्रेलर रिलीज की घोषणा

आज सुबह फ़िल्म के निर्माता और मुख्य कलाकार रणवीर सिंह (Raveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) में फ़िल्म का प्री-टीजर रिलीज किया था जिसने फिल्म के प्रति दर्शकों को ओर जिज्ञासु कर दिया है.

‘गली बॉय’ के मेकर्स ने अनोखे तरीके से की ट्रेलर रिलीज की घोषणा
फिल्म ‘गली बॉय’ पोस्टर (Photo Credit-Instagram)

आज सुबह फ़िल्म के निर्माता और मुख्य कलाकार रणवीर सिंह (Raveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) में फ़िल्म का प्री-टीजर रिलीज किया था जिसने फिल्म के प्रति दर्शकों को ओर जिज्ञासु कर दिया है. वीडियो में रणवीर सिंह अपने मोबाइल की तरफ देख कर ट्रेलर रिलीज की तैयारी कर रहे है. इसके अलावा, आलिया भट्ट अपनी खिड़की से बाहर झांक रही है और तभी ट्रेलर रिलीज का पॉप-अप नजर आता है. बहुत प्रत्याशित फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) 9 जनवरी रिलीज होने के लिए तैयार है.

हाल ही में, बीते शुक्रवार टीज़र रिलीज के साथ फ़िल्म के ट्रेलर रिलीज की घोषणा की गई थी. 'गली बॉय' के ट्रेलर रिलीज की घोषणा करते हुए, निर्माताओं ने 'असली हिप हॉप' नामक एक रैप गीत ऑनलाइन रिलीज किया था. फिल्म में, रणवीर एक अंडरग्राउंड रैपर की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे और प्रसिद्ध बनने की यात्रा को वीडियो में दर्शाया गया है. दिलचस्प बात है कि इस रैप को रणवीर सिंह ने ही गाया है. वही, वीडियो को यूट्यूब पर बेहद कम समय में 14 मिलियन से अधिक बार देखा गया है.

 

View this post on Instagram

 

#GullyBoyTrailer out tomorrow. @ritesh_sid @zoieakhtar @faroutakhtar #TigerBaby @ranveersingh @aliaabhatt @zeemusiccompany

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies) on

'गली बॉय' के चार रोमांचक पोस्टर रिलीज करने के बाद, अब फिल्म निर्माता आधिकारिक ट्रेलर के साथ मनोरंजन करने के लिए तैयार है. 'गली बॉय' के ट्रेलर की घोषणा करते हुए, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट द्वारा एक और रोमांचक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की गई है.

कल रिलीज होने वाले ट्रेलर की घोषणा करते हुए एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ट्वीट करते हुए लिखा, रणवीर सिंह फ़िल्म में धारावी की झोपड़ियों में रहने वाले शख़्स की भूमिका में नज़र आएंगे, जबकि आलिया भट्ट उनकी अपरंपरागत लव इंटरेस्ट के किरदार में दिखाई देंगी.

 

View this post on Instagram

 

#GullyBoyTrailer out tomorrow. @ritesh_sid @zoieakhtar @faroutakhtar #TigerBaby @ranveersingh @aliaabhatt @zeemusiccompany

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies) on

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह का शानदार रैप, आलिया भट्ट का खूबसूरत अंदाज, देखें ‘गली बॉय’ का टीजर

जोया अख्तर (Zoya Akhtar) के निर्देशन में बनी इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर (World Premiere) 2019 के बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होगा जो अगले साल 7 फरवरी से 17 फरवरी तक चलेगा. एक्सेल एंटरटेनमेंट (Excel Entertainment) और टाइगर बेबी (Tiger Baby) द्वारा निर्मित, जोया अख्तर द्वारा निर्देशित 'गुली बॉय' 14 फरवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2019 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).