Gehraiyaan Teaser: Deeepika Padukone और Siddhant Chaturvedi की रोमांटिक केमिस्ट्री से भरा टीजर हुआ रिलीज, देखें Video
शकुन बत्रा की आनेवाली फिल्म 'गहराइयां' का टीजर आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में हैं. ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी जिसकी एक झलक दिखाते हुए दीपिका ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
शकुन बत्रा की आनेवाली फिल्म 'गहराइयां' का टीजर आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में हैं. ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी जिसकी एक झलक दिखाते हुए दीपिका ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, "मेरे दिल का टुकड़ा." ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी.
अनन्या ने भी इस फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए लिखा, "गहराई में गोते खाने का समय आ गया है." सिद्धांत ने लिखा, "कहा जाता है कि हर उस चीज में अपने टुकड़े छोड़ दो जिससे तुम प्रेम करते हो. शायद तुम्हें मेरा दिल वहां मिले."
View this post on Instagram
रविवार को दीपिका, अनन्या और सिद्धांत ने इस फिल्म की शूटिंग का काम पूरा किया जिसके बाद उन्होंने एक बिहाइंड द सीन्स वीडियो सहरे किया था. दीपिका ने फैंस को जानकारी देते हुए लिखा था, "हां, इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा. लेकिन जैसा कि कहावत है जीतना आप इंतजार करते हो उतना ही आप उसकी सराहना करते हो! यहां भी शायद यही सच है. मैं एक ऐसी चीज का हिस्सा रही जो वाकई जादुई है. मेरा दिल में प्रेम और कृतज्ञता से भर गया है. मैं प्यार के इस बोझ को आप सभी के साथ शेयर करना चाहती हूं."
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2021 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

