शाहरुख खान अपने बेटे अबराम के साथ मना रहे हैं क्रिसमस, देखें ये Cute तस्वीर
क्रिसमस (Christmas) की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं . 25 दिसंबर को दुनियाभर में यह खास त्यौहार मनाया जाएगा. बॉलीवुड के सितारें भी हर साल क्रिसमस का फेस्टिवल धूम धाम से मानते हैं.
क्रिसमस (Christmas) की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं . 25 दिसंबर को दुनियाभर में यह खास त्यौहार मनाया जाएगा. बॉलीवुड के सितारें भी हर साल क्रिसमस का फेस्टिवल धूमधाम से मानते हैं. इस बार भी हर कोई सितारा इस फेस्टिवल के लिए काफी उत्साहित है. बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने भी अपने घर में क्रिसमस मनाने की तैयारियां शुरू कर दी है. दरअसल, शाहरुख की पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में किंग खान और उनके बेटे अबराम (Abram) को देखा जा सकता है.
गौरी ने फोटो को शेयर करते वक्त लिखा कि, "मैरी क्रिसमस." साथ ही उन्होंने दिल वाले इमोटिकॉन का भी प्रयोग किया है. तस्वीर में अबराम (Abram) शाहरुख के पोज की नकल करते हुए दिख रहे हैं. आप भी देखियें शाहरुख और अबराम की यह क्यूट तस्वीर:-
यह भी पढ़ें:- शाहरुख की 'जीरो' का नोबल प्राइज विनर मलाला पर चढ़ा खुमार, Video में देखें उनका रिव्यू
अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' इस शुक्रवार रिलीज़ हो चुकी है. फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा मिला जुला रिसपॉन्स मिला है लेकिन किंग खान के फैन्स फिल्म को बेहद पसंद कर रहे हैं. 2 दिन में अभी तक यह फिल्म कुल मिलाकर तकरीबन 38 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह फिल्म कैसा प्रदर्शन कैसा करती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2018 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

