Gaurav Dixit Drug Case: गौरव दीक्षित को 50 हजार के मुचलके पर मिली जमानत
गौरव दीक्षित ने कई फिल्मों और टीवी में कम किया है. वो हैप्पी भाग जायेगी और हैप्पी फिर भाग जाएगी जैसी फिल्मों में दिखाई दे चुके हैं. कोर्ट ने शहर के बाहर ना जाने की शर्त और 50 हजार के मुचलके पर उन्हें जमानत दी है.
बॉलीवुड और टीवी एक्टर गौरव दीक्षित (Gaurav Dixit) को अगस्त महीने में गिरफ्तार किया गया था. अभिनेता के घर से छापेमारी में MD और चरस मिली थी. जिसके बाद से वो जेल में बंद थे. लेकिन अब अभिनेता को 50 हजार के मुचलके पर जमानत मिल गई है.