बॉलीवुड

अपनी प्रेगनेंसी की रिपोर्ट्स पढ़कर भड़की Gauahar Khan, Richa Chaddha ने कहा- इन्हें कोर्ट में घसीटों

बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान इस समय बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. हाल ही में उनके पिता का निधन हो गया जिसके चलते उनके परिवार में शोक का माहोल है. वें बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे. अपने पिता को खो देने के चलते गौहर काफी दुखी हैं और इस समय अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं.

अपनी प्रेगनेंसी की रिपोर्ट्स पढ़कर भड़की Gauahar Khan, Richa Chaddha ने कहा- इन्हें कोर्ट में घसीटों
गौहर खान (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) इस समय बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. हाल ही में उनके पिता का निधन हो गया जिसके चलते उनके परिवार में शोक का माहोल है. वें बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे. अपने पिता को खो देने के चलते गौहर काफी दुखी हैं और इस समय अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं. इसी बीच उन्हें मीडिया में नई खबर वायरल होने लगी जिसे पढ़कर वो आगबबुला हो गईं. गौहर को लेकर कयास लगाया जा रहा था कि वो गर्भवती हैं.

एक न्यूज पोर्टल ने खबर प्रकाशित की थी जिसमें इस बात पर संदेह जताया गया कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट हैं. इन खबरों को सुनने के बाद एक्ट्रेस ने ट्विटर पर इस न्यूज रिपोर्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा, "तुम्हारा दिमाग खराब है! और फैक्ट्स भी. 12 साल छोटे वाली गलत न्यूज हुई पुरानी. इसलिए कुछ भी टाइप करने से पहले अपने तत्थों को जांच लें! मैं हाल ही में अपने पिता को खोया है इसलिए अपनी इन बेबुनियादी रिपोर्ट्स के प्रति थोड़ी संवेदनशीलता दिखाएं. मैं गर्भवती नहीं हूं. आपका धन्यवाद."

ये भी पढ़ें: पिता के निधन के चलते सदमे में हैं Gauahar Khan, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा ये बेहद इमोशनल मैसेज

बता दें कि 37 वर्षीय गौहर ने दिसंबर 2020 में अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार से शादी की थी. शादी के बाद से ही गौहर के प्रेग्नेंट होने की खबरें वायरल हो रही हैं जिसपर अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते सच्चाई बताई है. इस ट्वीट को पढ़ने के बाद एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने कमेंट करते हुए लिखा, "इन्हें कोर्ट में घसीटों."

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2021 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).