बॉलीवुड

Drugs Case: एक्टर Ajaz Khan को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने ड्रग्स केस में किया गिरफ्तार

एक्टर एजाज खान को आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में जांच कर रही एनसीबी की टीम बीते कई महीनों से ड्रग्स पेडलेर्स और इसकी हेराफेरी करनेवालों पर अपना शिकंजा कसने में जुटी हुई है.

Drugs Case: एक्टर Ajaz Khan को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने ड्रग्स केस में किया गिरफ्तार
एजाज खान (Photo Credits: Instagram)

Drugs Case: एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) को आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) की टीम ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में जांच कर रही एनसीबी (NCB) की टीम बीते कई महीनों से ड्रग्स पेडलेर्स और इसकी हेराफेरी करनेवालों पर अपना शिकंजा कसने में जुटी हुई है. इस क्रम में आज एजाज खान भी एनसीबी के हत्थे चढ़े हैं.

जी न्यूज ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने आज एजाज को मुंबई से गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि ये पहली दफा नहीं है जब ड्रग्स से जुड़े मामले में एजाज को पुलिस ने हिरासत में लिया है. साल 2018 में उन्हें नवी मुंबई पुलिस ने बेलापुर के एक होटल से गिरफ्तार किया था.

ये भी पढ़ें: ड्रग्‍स मामले में बॉलीवुड अभिनेता एजाज खान हुए गिरफ्तार

एजाज के पास से एक्सटेसी की 8 टेबलेट पाई गई थी जिसके बाद उन्हें मुंबई की एक अदालत ने उन्हें 2 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. उस समय पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट ने उसे अपने खिलाफ रची गई साजिश बताते हुए ड्रग्स केस में अपने इन्वोल्वेमेंट को लेकर पल्ला झाड़ लिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2021 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).