बॉलीवुड

फिल्ममेकर Vidhu Vinod Chopra ने 12th Fail के लिए अपनी जिंदगी के कई साल किए खर्च, फिल्म की जर्नी की शेयर!

फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा की बहुप्रतीक्षित फिल्म '12वीं फेल', जिसमें मुख्य भूमिका में विक्रांत मैसी और मेधा शंकर हैं, वह अपने 27 अक्टूबर को अपनी ग्रैंड रिलीज से सिर्फ 4 दिन दूर है.

फिल्ममेकर Vidhu Vinod Chopra ने 12th Fail के लिए अपनी जिंदगी के कई साल किए खर्च, फिल्म की जर्नी की शेयर!
Vidhu Vinod Chopra (Photo Credits: Facebook)

12th Fail: फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा की बहुप्रतीक्षित फिल्म '12वीं फेल', जिसमें मुख्य भूमिका में विक्रांत मैसी और मेधा शंकर हैं, वह अपने 27 अक्टूबर को अपनी ग्रैंड रिलीज से सिर्फ 4 दिन दूर है. यह फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही कई कारणों से चर्चा का विषय बनी हुई है और वहीं दर्शकों और फैन्स के बीच भी फिल्म को लेकर जबरदस्त पॉसिटिविटी देखने मिल रही है. फिलहाल लीड एक्टर्स द्वारा फिल्म के लिए चल रहे प्रचार के अलावा, फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने हाल ही में फिल्म के निर्माण की प्रक्रिया और समय के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस फिल्म को बनाने और लिखने में कितने साल लग गए. 12th Fail: मुखर्जी नगर में '12वीं फेल' टीम ने एक बार फिर दर्ज कराई अपनी मौजूदगी, दिल जीतते हुए किया फिल्म का प्रमोशन (Watch Video)

हाल ही में एक मीडिया इवेंट के दौरान विधु विनोद चोपड़ा ने कहा, ''12वीं फेल फिल्म को मैंने 3 साल तक लिखा है और इस पर मैंने अपने जीवन के साढ़े चार साल खर्च किए हैं. जब मैं 66 साल का था तब मैंने फिल्म लिखना शुरू किया था और अब मैं 71 साल का हूं, तो आप सोचिए कि फिल्म बनाने में कितने साल लगे होंगे. और इसमें इतने साल इसलिए लग गए क्योंकि वह फिल्म आपकी, मेरी और हर किसी की जिंदगी की कहानी है. जब आप इसे देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि इसमें इतने साल क्यों लगे."

12वीं फेल की रिलीज डेट नजदीक आ रही है और लोगों में फिल्म देखने की उत्सुकता तेज है. ऐसे में खुद फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा की तऱफ से सामने आए इस बयान ने, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को कुछ बेहतरीन फिल्में दी हैं, से यह साफ होता है कि फिल्म की क्वालिटी और कंटेंट कितना जबरदस्त होगा.

12वीं फेल फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित उन लाखों छात्रों के संघर्ष को दर्शाती है जो यूपीएससी प्रवेश परीक्षा देते हैं. लेकिन साथ ही, यह उस एक परीक्षा से कही ज्यादा है और लोगों को असफलताओं के सामने हिम्मत न हारने और रीस्टार्ट करने के लिए प्रोत्साहित करता है. विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित 12वीं फेल 27 अक्टूबर को दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म में विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2023 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).