बॉलीवुड

'नहीं लगदा' के बारे में उत्साह महसूस करते हुए नोटबुक के सितारों ने अपना अनुभव किया साझा

नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित 'नोटबुक' (Notebook) से पहला गीत 'नहीं लगदा' गुरुवार को रिलीज हो चुका है और अपने पहले गाने की रिलीज से अभिभूत नवोदित अभिनेता ज़हीर इकबाल और प्रणुतन ने अपना उत्साह व्यक्त किया है.

'नहीं लगदा' के बारे में उत्साह महसूस करते हुए नोटबुक के सितारों ने अपना अनुभव किया साझा
फ़िल्म नोटबुक (Photo Credit- File Photo)

नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित 'नोटबुक' (Notebook) से पहला गीत 'नहीं लगदा' गुरुवार को रिलीज हो चुका है और अपने पहले गाने की रिलीज से अभिभूत नवोदित अभिनेता ज़हीर इकबाल (Zaheer Iqbal) और प्रणुतन (Pranutan ) ने अपना उत्साह व्यक्त किया है. जहीर और प्रनूतन द्वारा अभिनीत कबीर और फिरदौस की अपरंपरागत प्रेम कहानी को दर्शाते इस रोमांटिक गीत को खूब पसंद किया जा रहा है. गाने को मिल रही प्रतिक्रिया से अभिभूत, दोनों नवोदित कलाकारों ने विशाल मिश्रा के साथ टी-सीरीज़ के माध्यम से दर्शकों से इंस्टाग्राम पर लाइव जा कर गीत नहीं लगदा के बारे में खुलकर बातचीत करते हुए नज़र आये.

फ़िल्म के इस पहले गाने में नवोदित प्रणुतन द्वारा अभिनीत फिरदौस का भावनात्मक सफ़र दिखाया गया है. लाइव सेशन के दौरान नोटबुक की प्रमुख अभिनेत्री प्रणुतन से इस रोमांटिक गीत के बारे में पूछे जाने पर कहा," फिरदौस के लिए यह गीत बेहद महत्वपूर्ण है. फिरदौस के जीवन से एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा को 'नहीं लगदा' में दिखाया गया है. इसलिए मुझे याद है, जब से मैंने कहानी सुनी और मैं इसे अंतिम रूप दे रही थी, यह हिस्सा मेरे जीवन में हमेशा एक तनाव की तरह था कि मैं यह कैसे करूंगी और फिर इसे नहीं लगदा में निगमित किया गया. तो हाँ, यह थोड़ा मुश्किल था, यह हिस्सा थोड़ा मुश्किल था. ”

जब यह गाना लव एंथम बन जाने के बारे में पूछा गया, तो प्रनूतन ने कहा, "यह होगा! मुझे नहीं पता कि सभी को कैसा लगेगा लेकिन हम 9 महीने से नहीं लगदा सुन रहे हैं. हर बार हम इसे सुनते रहते हैं. फिर भी आज तक, मैं इसे सुनना चाहती हूं. ” जबकि यह प्रणुतन के लिए एक भावनात्मक अनुक्रम था, अभिनेता ज़हीर इकबाल ने नहीं लगदा के शूटिंग अनुभव को साझा करते हुए कहा, "यह शूटिंग के लिए सबसे कठिन गीतों में से एक था. इसे सुबह-सुबह या सूर्यास्त के दौरान ही शूट किया गया है, इसलिए जब हम इस गाने की शूटिंग कर रहे थे तो वह काफी ठंड का समय रहता था. झील में शूटिंग करना वाकई अनोखा और अच्छा अनुभव था. ”

जब उनकी पसंदीदा लाइन के बारे में पूछा गया तो ज़हीर इकबाल ने बताया," 'फिरता रहता है पागल सा, बस ये कहता है की तुझ बिन नहीं लगदा' . मुझे दुआ लाइन भी पसंद

जब उनकी पसंदीदा लाइन के बारे में पूछा गया तो ज़हीर इकबाल ने बताया," 'फिरता रहता है पागल सा, बस ये कहता है की तुझ बिन नहीं लगदा' . मुझे दुआ लाइन भी पसंद है जो कुछ इस प्रकार है 'कैसी दूरियां कैसी सदायें, दिल क्यों तुम्हारा सुनता नहीं. यह एक शानदार लाइन है. इसमें बहुत अहसास छुपा है. ”

यह भी पढ़ें: जनता ने नोटबुक के ट्रेलर पर बरसाया प्यार, सोशल मीडिया पर देखा गया 15 मिलियन बार

कश्मीर की पृष्ठभूमि में स्थापित "नोटबुक" दर्शकों को एक रोमांटिक सफ़र पर ले जाएगी, जिसे देख कर आपके जहन में सवाल उमड़ पड़ेगा कि, क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ प्यार में पड़ सकते हैं जिससे आप कभी मिले नहीं है?

नोटबुक को कश्मीर की खूबसूरत घाटियों में फ़िल्माया गया है, जिसमें दो प्रेमी फिरदौस और कबीर की प्रामाणिक प्रेम कहानी के साथ-साथ बाल कलाकारों की दमदार कास्टिंग देखने मिलेगी जो कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म सलमान खान, मुराद खेतानी और अश्विन वर्दे द्वारा निर्मित है. फ़िल्म "नोटबुक" 29 मार्च, 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2019 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).