बॉलीवुड

'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' का दूसरा गीत 'रेजगारिया' हुआ रिलीज, सड़क के उस पार की जिंदगी से करवाया गया रूबरू

टाइटल ट्रैक जारी करने और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद, अब मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर (Mere Pyare Prime Minister) के निर्माताओं ने फिल्म का मजेदार ट्रैक 'रेज़गारिया' रिलीज कर दिया है जिसे सुन कर आपके कानों को हल्का महसूस होगा.

'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' का दूसरा गीत 'रेजगारिया' हुआ रिलीज, सड़क के उस पार की जिंदगी से करवाया गया रूबरू
रेज़गारिया (Photo Credit- Twitter)

टाइटल ट्रैक जारी करने और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद, अब मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर (Mere Pyare Prime Minister) के निर्माताओं ने फिल्म का मजेदार ट्रैक 'रेज़गारिया' रिलीज कर दिया है जिसे सुन कर आपके कानों को हल्का महसूस होगा. 'रेज़गारिया' (Rezagaariyan) एक मजेदार गीत है जिसमें हल्की धुन शामिल की गई हैं. इसे आठ साल के कान्हू और उसके दोस्तों पर फ़िल्माया गया है जिसमें यह सभी मुंबई (Mumbai) की सड़कों पर बाल मजदूरी करते हुए नज़र आ रहे हैं.

'रेज़गारिया' में शंकर एहसान लॉय (Shankar–Ehsaan–Loy) और गुलज़ार का जादू फिर से देखने मिलेगा क्योंकि इस गाने को शंकर एहसान लॉय ने कंपोज़ किया है और गीत के बोल प्रसिद्ध गीतकार गुलज़ार द्वारा लिखे गए है.

मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर के निर्माताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर दूसरा गीत 'रेज़गारिया' साझा करते हुए लिखा,"

यह भी पढ़ें: ‘मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर’ के कान्हू ने सोशल मीडिया पर गली बॉय के रणवीर सिंह को दिया चैलेंज

इस फिल्म के जरिये देश में खुले में शौच और स्वच्छता की समस्याओं के मुद्दे को एक झुग्गी लड़के की कहानी के माध्यम से बताया जाएगा जो अपनी मां के लिए शौचालय बनाना चाहता है. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री अंजलि पाटिल, मकरंद देशपांडे, रसिका अगाशे, सोनिया अल्बिज़ुरी और नचिकेत पूर्णापत्रे फ़िल्म में नज़र आएंगे. फिल्म का संगीत शंकर-एहसान-लॉय और लिरिक्स गुलजार द्वारा लिखे गए है.

डॉ. जयंतीलाल गडा (पेन) और पीवीआर सिनेमा प्रस्तुत करते है राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फ़िल्म "मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर" जो 15 मार्च, 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2019 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).