दर्शकों को डराने आ रही है जावेद जाफरी की फिल्म 'लुप्त'
प्रभुराज द्वारा निर्देशित अलौकिक थ्रिलर फिल्म लुप्त, जिसके ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों को काफी आकर्षित कर लिया है, जल्द ही दर्शकों को डराने आ रही है.
प्रभुराज द्वारा निर्देशित अलौकिक थ्रिलर फिल्म 'लुप्त,' जिसके ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों को काफी आकर्षित कर लिया है, जल्द ही दर्शकों को डराने आ रही है. फिल्म में जावेद जाफरी, विजय राज, करण आनंद, निकी वालिया, मीनाक्षी दीक्षित और ऋषभ चड्ढा जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं. जावेद जाफरी और विजय राज दोनों ही फिल्म में गंभीर भूमिकाएं निभाते हुए नजर आएंगे, जिसमें जरा भी मजाकिया अंदाज शामिल नहीं रहेगा.
ट्रेलर और फिल्म के अलग अंदाज में प्रस्तुत किए गए टीजर्स दर्शाते हैं कि निश्चित रूप से यह एक अद्वितीय कहानी के साथ तकनीकी रूप से अच्छी फिल्म भी होने वाली है. फिल्म के बारे में एक दिलचस्प तथ्य उर्मिला मातोंडकर अभिनीत फिल्म 'भूत' का लोकप्रिय बॉलीवुड गीत 'भूत हूं मैं' का रखा जाना भी है. फिल्म के निर्देशक और लेखक प्रभुराज ने पुरानी यादों को फिर से जीवित करने के लिए लुप्त में इस गीत को रखा है.
इस फिल्म का निर्माण हनवंत खत्री और ललित किरी ने अपनी कंपनी फन एंटरटेनमेंट के द्वारा किया है और यह फिल्म 2 नवंबर को सभी सिनेमा घरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2018 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

