Fateh एक्ट्रेस Soundous Moufakir ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें, फैंस ने लुटाया जमकर प्यार (View Pics)
'फतेह' (Fateh) फिल्म में सोनू सूद (Sonu Sood) के साथ नजर आ चुकीं एक्ट्रेस सौन्दौस मौफाकिर (Soundous Moufakir) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं.
Soundous Moufakir Hot Pics: 'फतेह' (Fateh) फिल्म में सोनू सूद (Sonu Sood) के साथ नजर आ चुकीं एक्ट्रेस सौन्दौस मौफाकिर (Soundous Moufakir) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में सौन्दौस ने बारिश के बीच बेहद ग्लैमरस अंदाज में पोज दिए हैं, जिन्हें देखकर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं. सौन्दौस ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "रेन सीक्वेंस के दौरान कैमरे के पीछे की झलकियां." साथ ही उन्होंने अपनी लेटेस्ट रिलीज सॉन्ग 'क़तल' (Qatal) के यूट्यूब चार्ट पर चढ़ने की खुशी भी जताई.
तस्वीरों में सौन्दौस का बोल्ड और कॉन्फिडेंट अवतार देखने को मिल रहा है. गोल्डन आउटफिट और बारिश के बीच उनका अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है. फैंस कमेंट सेक्शन में फायर और हार्ट इमोजी के साथ उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं.
सौन्दौस मौफाकिर का बोल्ड अवतार:
View this post on Instagram
गौरतलब है कि सौन्दौस मौफाकिर को आखिरी बार एक्शन थ्रिलर फिल्म 'फतेह' में सोनू सूद के साथ देखा गया था, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था. अब सोशल मीडिया पर भी वह अपनी स्टाइल और एटीट्यूड से फैंस का दिल जीत रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2025 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

