गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के जन्मदिन पर Farhan Akhtar ने शेयर की रोमांटिक फोटो, सेलेब्स ने दी बधाई
इस फोटो को शेयर करने के साथ ही फरहान अख्तर ने लिखा ‘पूरे दिल से... जन्मदिन मुबारक हो शू. मैं तुमसे प्यार करता हूं. फरहान के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर फरहन अख्तर (Farhan Akhtar) एक लंबे समय से एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) को डेट कर रहे हैं. दोनों के अफेयर की चर्चा लंबे समय से चली आ रही है. आज शिवानी के जन्मदिन पर फरहान अख्तर ने अपने सोशल मीडिया पर एक बेहद है रोमांटिक फोटो शेयर करके अपने प्यार का इजहार किया है. फरहान ने शिबानी संग बेहद रोमांटिक फोटो शेयर की. इस ब्लैक एंड वाइट फोटो में फरहान और शिबानी के बीच की केमिस्ट्री साफ दिखाई दे रही है.
इस फोटो को शेयर करने के साथ ही फरहान अख्तर ने लिखा ‘पूरे दिल से... जन्मदिन मुबारक हो शू. मैं तुमसे प्यार करता हूं. फरहान के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं. जोया अख्तर, अनिल कपूर, रितिक रोशन, टिस्का चोपड़ा, शबाना आज़मी जैसे तमाम सेलेब्स ने शिबानी को जन्मदिन की बधाई दी.
View this post on Instagram
इससे पहले शिबानी ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी. जिसमें उनकी गर्दन पर फरहान के नाम का टैटू दिखाई दे रहा था. इस फोटो के सामने आने के बाद ही दोनों के अफेयर की चर्चा सुर्खियों में आ गई. जिसके बाद अब शिबानी के जन्मदिन पर फरहान ने पूरे दिल से बधाई दी है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में फरहान अख्तर की फिल्म तूफान अमेज़न प्राइम पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म को दर्शकों से और क्रिटिक से ठीक-ठाक रिव्यूज मिले हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2021 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

