बॉलीवुड

Farhan Akhtar को गर्लफ्रेंड Shibani Dandekar से मिल रहा फुल सपोर्ट, एक्ट्रेस ने 'Toofan' का पोस्टर शेयर कर दी बधाई

बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' के नए पोस्टर्स को आज इंटरनेट पर रिलीज किया गया है. इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के इन पोस्टर्स में फरहान एक जांबाज फाइटर की तरह नजर आ रहे हैं.

Farhan Akhtar को गर्लफ्रेंड Shibani Dandekar से मिल रहा फुल सपोर्ट, एक्ट्रेस ने 'Toofan' का पोस्टर शेयर कर दी बधाई
तोफान फिल्म पोस्टर, फरहान अखतर और शिबानी दांडेकर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म 'तूफान' (Toofan) के नए पोस्टर्स को आज इंटरनेट पर रिलीज किया गया है. इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के इन पोस्टर्स में फरहान एक जांबाज फाइटर की तरह नजर आ रहे हैं. 'भाग मिल्खा भाग' में एथलीट बने फरहान का स्लिम और फिट अंदाज सभी को पसंद आया था और अब वो जल्द ही बॉक्सिंग पर आधारित फिल्म 'तूफान' में अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे.

फरहान को अपनी इस फिल्म के लिए गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) से भी पूरा सपोर्ट मिलता दिखाई दे रहा है. शिबानी ने आज फरहान की इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "तूफान हूं छोटे तेरा मौसम बिगाड़ दूंगा. टीजर आ रहा है 12 मार्च को."

ये भी पढ़ें: Upcoming Sports Based Films 2021: फरहान अख्तर की ‘तूफान’, शाहिद कपूर की ‘जर्सी’ समेत ये स्पोर्ट्स बेस्ड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर देंगी दस्तक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shibani Dandekar (@shibanidandekar)

फिल्म 'तूफान' में फरहान के साथ मृणाल ठाकुर, परेश रावल, सुप्रिया पाठक कपूर और हुसैन दलाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित है ये फिल्म 21 मई, 2021 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2021 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).