बॉलीवुड

समंदर किनारे क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर, देखें रोमांटिक वीडियो

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक बन गए हैं.

समंदर किनारे क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर, देखें रोमांटिक वीडियो
बीच पर एन्जॉय कर रहे हैं फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर (Photo Credits: Instagram)

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक बन गए हैं. दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप के बारे में मीडिया में कोई बयान नहीं दिया है मगर उनकी तस्वीरों से साफ जाहिर होता है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब एक बार फिर दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इन तस्वीरों में फरहान और शिबानी समंदर किनारे क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं.

शिबानी ने खुद सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को शेयर किया है. तस्वीरों में शिबानी का बोल्ड अवतार देखा जा सकता है. उन्होंने बिकिनी पहन रखी है और वह काफी हॉट लग रही है. बता दें कि शिबानी और फरहान इन दिनों मेक्सिको में छुट्टियां मना रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by It's TV Time (@shiningbollywood) on

बीच पर एन्जॉय कर रहे हैं फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर (Photo Credits: Instagram)

आपको बता दें कि शिबानी और फरहान अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. बीच में ऐसी खबरें भी सामने आई थी कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. अब देखने वाली बात होगी कि ये रिपोर्ट्स सच साबित होती है कि नहीं.

यह भी पढ़ें:-  Viral: फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की इस बोल्ड फोटो ने इंटरनेट पर मचाई खलबली

शिबानी दांडेकर की बात करें तो उन्होंने 'शानदार', 'नूर' और 'भावेश जोशी' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है. इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज भी होस्ट किए हैं. जब वह आईपीएल का टॉक शो होस्ट किया करती थी, तब उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2019 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).