बॉलीवुड

Viral: फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की इस बोल्ड फोटो ने इंटरनेट पर मचाई खलबली

फरहान अख्तर आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं और ऐसे में इस खास मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने उनके साथ ये हॉट फोटो शेयर की है

Viral: फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की इस बोल्ड फोटो ने इंटरनेट पर मचाई खलबली
शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर (Photo Credits: Instagram)

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर एक तरफ जहां उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें विश कर रहे हैं वहीं उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) ने भी बेहद खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. शिबानी ने फरहान के साथ अपनी बेहद हॉट फोटो शेयर की है. फोटो को शेयर करके शिबानी ने उनके लिए एक स्पेशल मैसेज भी लिखा.

शिबानी ने इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "क्योंकि उनके पास दुनिया का सबसे कुलेस्ट टैटू है और क्योंकि आज उनका जन्मदिन है. हैप्पी बर्थडे." इसी के साथ शिबानी ने हार्ट इमोजी वाली स्माइल भी शेयर की है. इस फोटो में ये दोनों बेहद हॉट अंदाज में नजर आ रहे हैं.

इंटरनेट पर उनकी इस फोटो को ढेरों लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं. गौरतलब है कि जहां मीडिया में फरहान और शिबानी के रिलेशनशिप की खबरें आना शुरू हुई वहीं इन्होंने सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ अपनी कुछ फोटोज भी शेयर करना शुरू कर दिया. लेकिन बीतते वक्त के साथ इन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए ही सही, लेकिन अपने इस रिश्ते को कन्फर्म कर दिया था.

ये भी पढ़ें: फरहान अख्तर जन्मदिन पर कर सकते हैं सगाई, मिलिए उनकी इस हॉट गर्लफ्रेंड से !

मीडिया में खबरें आ रही हैं कि आज जन्मदिन के मौके पर फरहान शिबानी से सगाई कर सकते हैं. इसी के साथ वो इस साल उनके साथ सात फेरे भी ले सकते हैं. अब इंटरनेट पर उनकी इन पिक्चर्स ने इन खबरों को और भी ज्यादा टूल दे दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2019 02:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).