बॉलीवुड

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर करने जा रहे हैं शादी ?

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) का रिलेशनशिप काफी दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है. सोशल मीडिया पर भी दोनों ने एक दूसरे के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं.

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर करने जा रहे हैं शादी ?
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर (Photo Credits: Instagram)

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) का रिलेशनशिप काफी दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है. सोशल मीडिया पर भी दोनों ने एक दूसरे के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं. दोनों को कई दफा साथ देखा जा चुका है और इसी बात से यह अंदाजा लगाया गया था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक फरहान और शिबानी ने मीडिया से अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बातचीत नहीं की है. लेकिन अब ऐसी खबर सामने आई है कि फरहान और शिबानी अपने रिश्ते को अगले पढ़ाव पर ले जा सकते हैं.

डीएनए के सूत्रों के मुताबिक, "फरहान और शिबानी अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस है. फरहान अख्तर के बच्चें भी शिबानी के साथ कम्फ़र्टेबल हो चुके हैं. इसलिए ऐसा लग रहा है कि दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं."

 

View this post on Instagram

 

✨ @faroutakhtar ✨

A post shared by Shibani Dandekar (@shibanidandekar) on

यह भी पढ़ें:-   फरहान अख्तर की rumoured गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर की इन हॉट तस्वीरों को देखकर छूट जाएंगे आपके पसीने

 

View this post on Instagram

 

oh Hi @faroutakhtar 🙋🏾‍♀️ #bumped

A post shared by Shibani Dandekar (@shibanidandekar) on

आपको बता दें कि फरहान अख्तर ने नए साल का जश्न भी शिबानी और अपने बच्चों के साथ मनाया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की थी. अब देखना होगा कि इस साल दोनों सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंधने का फैसला लेते हैं कि नहीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2019 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).