बॉलीवुड

फैन्स पर चढ़ा शाहरुख की जीरो का खुमार, किंग खान और सलमान को देखकर थिएटर्स में दर्शकों ने लगाए ठुमके, देखें Video

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जीरो' (Zero) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और सिनेमाघरों में दर्शकों का जमावड़ा लगना शुरू हो चुका है

फैन्स पर चढ़ा शाहरुख की जीरो का खुमार, किंग खान और सलमान को देखकर थिएटर्स में दर्शकों ने लगाए ठुमके, देखें Video
शाहरुख खान और सलमान खान (Photo Credits: Youtube)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जीरो' (Zero) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और सिनेमाघरों में दर्शकों का जमावड़ा लगना शुरू हो चुका है. बउआ सिंह के अंदाज को फैन्स बेहद पसंद कर रहे हैं और साथ ही फिल्म को खूब एन्जॉय भी कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं. इन वीडियोज में देखा जा सकता है कि सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख को बड़े पर्दे पर एक साथ देखकर दर्शकों ने थिएटर्स में जमकर ठुमके लगाए हैं.

सलमान ने शाहरुख की फिल्म 'जीरो' में एक कैमियो निभाया है. किंग खान के साथ मिलकर उन्होंने 'इसकबाजी' नामक गाने पर जमकर डांस किया है. एक नजर डालिए फैन्स के रिएक्शन के वीडियो पर :-

यह भी पढ़ें:-  Zero Movie Review: दीवाना बना देगा बउआ सिंह का रंगीला अंदाज, शाहरुख और कैटरीना की लाजवाब एक्टिंग

आपको बता दें कि शाहरुख खान के अलावा इस फिल्म में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने भी अहम भूमिकाएं निभाई है. आनंद एल राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म का रिव्यू हम पहले ही आपके लिए पेश कर चुके हैं. शाहरुख, कैटरीना और अनुष्का की एक्टिंग ने हमें काफी प्रभावित किया है. साथ ही फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स भी काफी शानदार है. आनंद एल राय और किंग खान ने साथ में मिलकर इस बार दर्शकों के सामने एक अलग कहानी प्रस्तुत की है. अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2018 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).