Esha Gupta ने सिजलिंग गाउन में दिए किलर पोज, एक्ट्रेस की हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल (View Pics)
इस गाउन में ईशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं. गहरे गुलाबी रंग का यह गाउन डीप नेक वाला है और इसमें एक पतली सी पट्टी भी है जो ईशा के कर्व्स को उभार रही है.
Esha Gupta Hot Pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपनी बोल्डनेस और ग्लैमरस अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. एक बार फिर से ईशा ने अपनी हॉट तस्वीरों से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. हाल ही में, ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह एक सिजलिंग गाउन में नजर आ रही हैं. इस गाउन में ईशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं. गहरे गुलाबी रंग का यह गाउन डीप नेक वाला है और इसमें एक पतली सी पट्टी भी है जो ईशा के कर्व्स को उभार रही है. ईशा ने इस लुक को लाइट मेकअप, न्यूड लिप्स और खुले बालों के साथ पूरा किया है. उन्होंने सिल्वर ईयररिंग्स और सिल्वर नेकलेस भी पहना हुआ है. Tripti Dimri ने ब्लैक गाउन में ढाया इंस्टाग्राम पर कहर, देखें उनकी दिलकश तस्वीरें (View Pics)
ईशा इन तस्वीरों में अलग-अलग पोज देती हुई नजर आ रही हैं. उनका हर पोज कातिलाना है और फैंस को उनकी तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ईशा ने कैप्शन पिंक हार्ट शेयर किया है. ईशा की इन तस्वीरों पर उनके फैंस और कई सेलेब्रिटीज ने कमेंट किए हैं. हर कोई उनकी खूबसूरती और हॉटनेस की तारीफ कर रहा है.
देखें ईशा गुप्ता की हॉट तस्वीरें:
View this post on Instagram
बता दें कि ईशा गुप्ता को आखिरी बार बॉबी देओल के साथ वेब सीरीज 'आश्रम 3' में देखा गया था. इस सीरीज में उन्होंने एक बोल्ड किरदार निभाया था. ईशा की एक्टिंग और बोल्ड अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस सीरीज को जाने माने फिल्ममेकर प्रकाश झा ने डायरेक्ट किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2024 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

