Salman Khan संग दो दो हाथ करने को तैयार हैं इमरान हाशमी, टाइगर 3 के लिए बनाई दमदार बॉडी
इमरान ने वर्कआउट करते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है. जिसमें वो शर्टलेस नजर आ रहे हैं. फोटो में उनका 6 पैक एब्स देखते ही बन रहा है.
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) में इमरान खान बतौर विलेन नजर आने जा रहे हैं. ये पहली बार होगा जब सलमान और इमरान आमने सामने होंगे. दोनों के बीच होने वाली ये जंग का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में इमरान हाशमी भी फिल्म के रोल के लिए जमकर मेहनत कर रहें हैं. उन्होंने इसके लिए दमदार बॉडी बना ली है. उनका दम खम नई फोटो में साफ़ देखने को मिल रहा है. इमरान ने वर्कआउट करते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है. जिसमें वो शर्टलेस नजर आ रहे हैं. फोटो में उनका 6 पैक एब्स देखते ही बन रहा है.
इमरान हाशमी का ये दमदार बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन काफी कमाल का है. जो उनकी मेहनत को बखूबी दिखाता है. टाइगर 3 इमरान एक विलेन के किरदार में नजर आने जा रहे हैं. जाहिर है ऐसे में इमरान और सलमान के बीच की टक्कर देखने लायक होगी.
View this post on Instagram
वैसे आपको बता दे कि सलमान खान और कैटरीना कैफ अपनी इस फिल्म की शूटिंग जुलाई 23 से करने जा रहे हैं. जिसके लिए मुंबई के सेट पर मिडल ईस्ट का बाजार भी बनाया गया है. जबकि अगले महीने पूरी टीम यूरोप में शूटिंग के लिए रवाना हो सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2021 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

