बॉलीवुड

Tiger 3 में विलेन बनकर सलमान खान को टक्कर देंगे इमरान हाशमी? पाकिस्तानी ISI एजेंट के रोल में आएंगे नजर

इमरान हाशमी पहले भी नेगेटिव किरदार में नजर आ चुके हैं. लेकिन टाइगर 3 के लिए उनके रोल को काफी दिलचस्प बनाया गया है. फिल्म में उनका किरदार काफी बड़ा होने जा रहा है. यही कारण है कि इमरान ने इस किरदार के लिए हामी भर दी.

Tiger 3 में विलेन बनकर सलमान खान को टक्कर देंगे इमरान हाशमी? पाकिस्तानी ISI एजेंट के रोल में आएंगे नजर
सलमान खान और इमरान हाशमी (Image Credit: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) की शूटिंग कुछ महीने पहले शुरू हो गई थी. फिलहाल कोरोना के चलते फिल्म की शूटिंग रुकी हुई है. इस फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के भी बतौर गेस्ट नजर आने की चर्चा खूब है. इस बीच अब फिल्म से जुड़ी एक अहम् जानकारी सामने आ रही है. खबर के मुताबिक फिल्म में सलमान खान के अपोसिट जो विलेन का किरदार निभाते दिखाई दे सकता है वो हैं इमरान हाशमी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यशराज फिल्म्स ने टाइगर 3 में इमरान हाशमी को विलेन बनाने की तैयारी कर ली है. फिल्म में इमरान एक पाकिस्तानी ISI एजेंट की भूमिका में दिखाई देंगे. जो फिल्म में सलमान खान से लोहा लेते दिखाई देंगे.

दरअसल इमरान हाशमी पहले भी नेगेटिव किरदार में नजर आ चुके हैं. लेकिन टाइगर 3 के लिए उनके रोल को काफी दिलचस्प बनाया गया है. फिल्म में उनका किरदार काफी बड़ा होने जा रहा है. यही कारण है कि इमरान ने इस किरदार के लिए हामी भर दी. फिल्म में कैटरीना कैफ भी एक ISI एजेंट बनी हुई हैं. हालांकि वो और सलमान साथ मिलकर मिशन को अंजाम देते आए हैं. ऐसे में हो सकता है कि इस सीरीज में कैटरीना के किरदार को लेकर भी कुछ खुलासे हो सकते हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक यशराज फिल्म्स जून के मध्य से शूटिंग शुरू कर सकता है. इस फिल्म के लिए आदित्य चोपड़ा ने 350 करोड़ का बजट तैयार किया है. फिल्म को मनीष शर्मा डायरेक्ट कर रहें हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2021 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).