Aamir Khan In Salaam Venky Trailer: इमोशन्स से भरी फिल्म 'सलाम वेंकी' का ट्रेलर हुआ रिलीज, Kajol के साथ Aamir Khan भी आए नजर (Watch Trailer)
काजोल और विशाल जेठवा स्टारर फिल्म सलाम वेंकी का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. काजोल के साथ इस फिल्म में आमिर खान भी दिखाई देने वाले हैं.
Aamir Khan In Salaam Venky Trailer: काजोल और विशाल जेठवा स्टारर फिल्म सलाम वेंकी का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. काजोल के साथ इस फिल्म में आमिर खान भी दिखाई देने वाले हैं. ट्रेलर में आमिर की एक झलक देखने मिली है. फिल्म में काजोल एक मां का किरदार निभा रही हैं, जिसका बेटा चल नहीं सकता. ट्रेलर काफी इमोशनल करने वाला है.
आमिर खान के फैंस के लिए निश्चित ही बड़ी खबर है. आमिर जल्द ही काजोल के साथ फिल्म सलाम वेंकी में दिखाई देंगे. आमिर का भले ही इसमें कैमियों है, पर ट्रेलर में देखने के बाद दर्शकों का उत्साह बढ़ गया है. आमिर खान बेहद ही साधारण लुक में चश्मा पहने दिखाई दिए हैं. आमिर खान की आखिरी फिल्म लाल सिंह चड्ढा है जिसे बॉक्स ऑफिस पर असफलता का सामना करना पड़ा था. यह फिल्म हॉलीवुड कल्ट फिल्म फॉरेस्ट गंप का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. अद्वैत चंदन द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
देखें सलाम वेंकी का ट्रेलर:
वहीं बात करें सलाम वेकी की तो जहां काजोल एक मां का किरदार निभा रही हैं तो वहीं मर्दानी 2 फेम विशाल जेठवा उनके बेटे का किरदार निभा रहे हैं, जो अपंग है चल नहीं सकता, पर सोच बड़ी है और जज्बा भी, जो मां को भी हौसला देता है. रेवर्ती द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में काजोल, विशाल जेठवा और आमिर खान के अलावा राहुल बोस, राजीव खंडेलवाल, अहाना कुमरा और प्रकाश राज प्रमुख भूमिका में हैं. यह फिल्म 9 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2022 02:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

