बॉलीवुड

Emergency Trailer Update: कंगना रनौत की आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' का ट्रेलर 6 जनवरी को होगा रिलीज, इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इमरजेंसी' का ट्रेलर 6 जनवरी 2025 को रिलीज होने जा रहा है.

Emergency Trailer Update: कंगना रनौत की आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' का ट्रेलर 6 जनवरी को होगा रिलीज, इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Kangana Ranaut (Photo Credits: Instagram)

Emergency Trailer Update: कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इमरजेंसी' का ट्रेलर 6 जनवरी 2025 को रिलीज होने जा रहा है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खबर की जानकारी साझा करते हुए लिखा, "भारत के सबसे काले दौर के 50 साल—‘इमरजेंसी’. भारत की सबसे ताकतवर महिला और उस घटना की अनकही कहानी को उजागर करें जिसने देश को हमेशा के लिए बदल दिया. #EmergencyTrailer 6 जनवरी 2025 को रिलीज होगा. #Emergency को 17 जनवरी 2025 से सिनेमाघरों में देखें."

इस फिल्म में कंगना रनौत न सिर्फ मुख्य भूमिका में हैं, बल्कि उन्होंने इसका निर्देशन भी किया है. फिल्म की कास्ट में अनुपम खेर, सतीश कौशिक, श्रेयस तलपड़े और महिमा चौधरी जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं. 'इमरजेंसी' भारत के इतिहास के उस दौर को दर्शाती है जब देश ने 1975 में आपातकाल का सामना किया था. यह फिल्म उस समय की घटनाओं और तत्कालीन प्रधानमंत्री की भूमिका पर आधारित है. कंगना ने इस फिल्म के जरिए एक बार फिर दर्शकों को एक गंभीर और महत्वपूर्ण विषय से रूबरू कराने का प्रयास किया है.

'इमरजेंसी' ट्रेलर 6 जनवरी को होगा रिलीज:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

दर्शकों और कंगना के फैंस को इस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है. अब देखना यह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2025 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).