Sushant Singh Rajput के जन्मदिन पर एकता कपूर ने वीडियो किया शेयर, एक्टर को दिया ट्रिब्यूट
बॉलीवुड के सितारे और उनके करीबी दोस्त सुशांत के जन्मदिन के मौके पर एक्टर को याद कर रहे है. इसी बीच डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने भी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' का मानव यानी सुशांत का वीडियो शेयर किया हैं.
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का आज 35 वां जन्मदिन हैं. सुशांत आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके फैंस के दिलों में सुशांत आज भी ज़िंदा हैं. सुशांत के जन्मदिन के मौके पर उनके लाखों-करोड़ों फैंस भावुक होकर उनकी याद में वीडियो और फोटो शेयर कर प्यार भरे मैसेज के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया अकाउंट पर हैशटैग एसएसआर बर्थडे ट्रेंड कर रहा हैं. इसी बीच बॉलीवुड के सितारे और उनके करीबी दोस्त सुशांत के जन्मदिन के मौके पर एक्टर को याद कर रहे है. इसी बीच डेली सोप क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने भी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' (Pavitra Rishta) का मानव यानी सुशांत का वीडियो शेयर किया हैं.
एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से मानव का वीडियो शेयर किया हैं. जिसमें मानव की मुस्कुराहट ने सबका दिल पिगला दिया हैं. इस वीडियो को शेयर कर एकता ने कैप्शन में लिखा," हमारे मानव को याद करते हुए. हमेशा के लिए सुशी. तुम हमेशा एक सितारे की तरह ऐसे ही चमकते रहोगे. चाहे तुम कहीं भी रहो. अर्थ डे के दिन मैं तुमको जन्मदिन की बधाई देना चाहती हूं. हैप्पी बर्थडे. एकता की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. एकता की इस को अब तक 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है. वहीं सुशांत के फैंस कमेंट्स कर एक्टर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput के जन्मदिन पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने शेयर किया दिल छू लेने वाला Video
View this post on Instagram
बता दें की सुशांत सिंह राजपूत ने एकता कपूर का पॉप्युलर शो 'किस देश में है मेरा दिल' टीवी शो से अपने करियर की शुरआत की. एक्टर को सफलता एकता का सबसे हिट शो 'पवित्र रिश्ता' से मिली. सुशांत ने सीरयल में मानव का किरदार निभाकर सभी के दिलों पर राज किया. सीरियल के बाद उन्होंने रियलिटी डांस शो में पार्टिसिपेट किया. टीवी इंडस्ट्री में शोहरत हासिल करने के बाद सुशांत ने सिल्वर स्क्रीन पर यशराज की फिल्म 'काय पो चे' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2021 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

