Eid 2020 Bollywood Songs: बॉलीवुड के इन 5 गानों से ईद के मौके को बना सकते हैं यादगार
ईद पर तो वैसे कई गाने बने है जिसमें अल्लाह की इबाबत देखने को मिलती है. लेकिन आज हम आपको ऐसे गाने दिखाने जा रहे हैं. जिसे सुनकर आपके पैर भी थिरक उठेंगे.
कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते हुए लॉकडाउन (Lockdown) के कारण इस बार ईद (Eid) की चमक में काफी कमी देखी जा सकती हैं. लोग इस बार ईद का जश्न अपने घरों पर ही रहकर मनाते दिखाई देंगे. क्योंकि लोग इस बार ना तो शॉपिंग कर सके और ना ही कोई खरीदारी. भीड़भाड़ से बचने के लिए सरकार की तरफ लगातार अपील की जा रही है और लोग भी हर मुमकिन प्रयास करते दिखाई दिए हैं. सो इस बार लोगों को ईद का त्योहार अपने घरों पर रहते हुए ही बेहद शांतिपूर्वक तरीके से मनाना है. लेकिन इस मुश्किल घड़ी में घर पर रहते हुए भी आप इस मौके को बेहद ख़ास बना सकते हैं. भले ही इस बार ईद पर आपको सिनेमाघर जाकर फ़िल्में देखने का मौका ना मिले. लेकिन बॉलीवुड में ईद को लेकर तमाम ऐसे गाने बने हैं जिन्हें अपने घरों पर बजाकर आप ईद को ख़ास बना सकते हैं.
बॉलीवुड में ईद के इस ख़ास मौके को लेकर वैसे तो कई गाने बने हैं जो लोगों के सिर चढ़कर बोलते हैं और जमकर पसंद भी किये जाते हैं. लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं उन फ़िल्मी गानों के बारे में जिन्हें सुनकर किसी के भी पैर थिरक उठेंगे. फिर चाहे घर में बच्चे हो बूढ़े हर किसी को ये गाने बेहद पसंद आयेंगे. सो लॉकडाउन के इस मौके में भी आप ईद के ख़ास मौके यादगार बना सकते हैं. यह भी पढ़े: Eid Mubarak 2020 Hindi Wishes & HD Images: ईद-अल-फितर के खास मौके पर सगे-संबंधियों को इन आकर्षक WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, GIFs, Photo SMS, Wallpapers के जरिए दें मुबारकबाद
आज की पार्टी - फिल्म : बजरंगी भाईजान (2015)
जुम्मे की रात- फिल्म : किक (2014)
शाह का रुतबा- फिल्म : अग्निपथ (2012)
वल्लाह रे वल्लाह- फिल्म : तीस मार खान (2010)
मुबारक ईद मुबारक- फिल्म : तुमको ना भूल पाएंगे (2002)
वैसे तो ईद को लेकर बॉलीवुड में ढेरों गाने बने हैं लेकिन हमने उसमें से आपको 5 ऐसे गाने बताए जिसे आप अपने प्लेलिस्ट में रखकर घर के माहौल को संगीतमय जरूर बना सकते हैं. सो ऐसे में उम्मीद करें इस बार भी ईद का पर्व हमेशा की तरह सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए और पूरी दुनिया छाए इस संकट के बादल का जल्द से जल्द खत्मा हो सके.
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2020 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

