दुबई में 27 मई से शुरू होंगे सिनेमाघर, जानिए क्या होंगे वहां के नए नियम और कायदे

दुबई के सिनेमाघर 27 मई से शुरू होने जा रहे हैं लेकिन ये सभी कुछ नए नियम और बेहद ही कड़े कायदे के साथ शुरू होंगे.

फिर खुलेंगे दुबई के सिनेमाहाल (Photo Credits: Wikimedia Commons)

कोरोना संक्रमण के चलते दुनियाभर में हुए लॉकडाउन ने अर्थव्यस्था का हाल बेहाल कर रखा है. लेकिन अब धीरे धीरे गाड़ी पटरी पर आती दिख रही हैं. 27 मई यानी कल से दुबई (Dubai) के लोगों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है. क्योंकि अब वहां के सिनेमाघर शुरू होने जा रहे हैं. दरअसल इस लॉकडाउन (Lockdown) ने सबसे ज्यादा जिस पर असर डाला है वो है एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (Entertainemnt Industry). सिनेमाघरों के बंद हो जाने के कारण रिलीज को तैयार फिल्मों को पीछे धकेल दिया गया. तो वहीं शूटिंग का काम रुकने से डेली वेजेस कर्मचारियों की हालत पतली हो गई. ऐसे में अब काम को दोबारा शुरू करने को लेकर मांग तेज होती जा रही हैं. क्योंकि कोरोना का असर तो कम नहीं हो रहा है लेकिन लॉकडाउन के कारण लोगों की कमर जरूर टूट रही है.

ऐसे में अच्छी खबर आ रही है कि दुबई के सिनेमाघर शुरू होने जा रहे हैं लेकिन ये सभी कुछ नए नियम और कायदे के साथ शुरू होंगे. जिसके अंदर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ 30% कैपेसिटी नियम, व्यक्ति का टेम्प्रेचर चेक करना और मास्क पहना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही हर एक बाद दूसरी रो खाली भी रखना होगा. तो वहीं 60 साल उपर और 12 साल से नीचे बच्चे को सिनेमाघरों में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके साथ शो के नंबर में भी कमी कर दी गई है. ताकि सेनिटाइजेशन काम किया जा सके. श्रीधर पिल्लई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इन सारे नियमों की जानकारी दी है.

आपको बता दे कि भारत में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने सरकार के सामने शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन के काम शुरू करने इजाजत मांगी. इसके साथ ही वर्कप्लेस पर किया नियम और काएदे होंगे इसकी भी जानकरी दी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\