बॉलीवुड

Diwali 2020: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग शेयर की खूबसूरत फोटो, केमिस्ट्री देख रह जाएंगे हैरान

इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बेहद ही रोमांटिक पोज में नजर आए. इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने फ्लावर पैटर्न की साड़ी पहनी वहीं निक जोनस ब्लैक लुक को कैरी करते दिखाई दिए. निक ने भी फ्लावर पैटर्न का जैकेट पहना.

Diwali 2020: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग शेयर की खूबसूरत फोटो, केमिस्ट्री देख रह जाएंगे हैरान
प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

14 नवंबर को दिवाली (Diwali) का त्योहार देश और दुनिया में मनाया गया. रोशनी के इस पर्व पर कोई खुशियां बांटता दिखाई दिया. बॉलीवुड सेलेब्स ने भी दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया. सोशल मीडिया पर तमाम सितारें फैंस को दिवाली की बधाई देते दिखाई दिए. ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा ने भी दिवाली का जश्न मनाया और तमाम चाहनेवालों की बधाई दी. इस खास मौके पर प्रियंका ने निक जोनस के साथ बेहद ही क्यूट फोटो शेयर की.

इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बेहद ही रोमांटिक पोज में नजर आए. इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने फ्लावर पैटर्न की साड़ी पहनी वहीं निक जोनस ब्लैक लुक को कैरी करते दिखाई दिए. निक ने भी फ्लावर पैटर्न का जैकेट पहना. जबकि दोनों ने अपने हाथ में दिया ले रखा था.

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक के फैमिली बिजनेस को सेटअप करने में बीजी हैं. जबकि आने वाले समय में वो केनु रीवेस की मैट्रिक्स 4 में नजर आने जा रही हैं. वैसे आपको बता दे कि प्रियंका और निक 1 दिसंबर को अपनी शादी की सालगिरह मनाने जा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2020 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).