बॉलीवुड

Diwali 2020: मलाइका अरोड़ा ने सैफ अली खान और जैकलीन फर्नाडिज संग फोटो की शेयर, सभी को दी दिवाली की बधाई

मलाइका अरोड़ा इस समय दिवाली मनाने के लिए पंजाब पहुंची हैं. जहां उनके साथ करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर भी हैं.

Diwali 2020: मलाइका अरोड़ा ने सैफ अली खान और जैकलीन फर्नाडिज संग फोटो की शेयर, सभी को दी दिवाली की बधाई
मलाइका अरोड़ा, सैफ अली खान और जैकलीन (Image Credit: Instagram)

Diwali 2020: आज पूरे देश में दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. कोरोना वायरस के चलते इस बार का जश्न जरा फीका रहने वाला है. बावजूद इसके हर कोई दिवाली को अपने अपने तरीके से खास बनाने में जुटा हुआ है. बॉलीवुड सेलेब्स भी दिवाली के जश्न में डूबे दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भी दिवाली के पर्व को सेलिब्रेट कर रही हैं. मलाइका ने सोशल मीडिया पर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और जैकलीन फर्नाडिज (Jacqueline Fernandez) संग फोटो शेयर कर सभी को दिवाली की बधाई दी है.

इस फोटो में मलाइका की ख़ूबसूरती देखते ही बन रही है. इस फोटो में मलाइका शिमरी गाउन पहने दिखाई दे रही हैं. जबकि सैफ अली खान और ब्लैक कुर्ता पहने दिखाई दे रहे हैं. जैकलीन भी ब्लैक ड्रेस में काफी स्टनिंग लग रही हैं. मलाइका ने इस फोटो को अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर किया है.

मलाइका अरोड़ा ने दी दिवाली की बधाई (Image Credit: Instagram)

आपको बता दे कि मलाइका अरोड़ा इस समय दिवाली मनाने के लिए पंजाब पहुंची हैं. जहां उनके साथ करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर भी हैं. कल ही मुंबई एअरपोर्ट पर मलाइका अरोड़ा और करीना को स्पॉट किया गया था. जबकि सैफ वहां पहले से ही अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहें हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2020 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).