बॉलीवुड

बेटी शाहीन भट्ट की बुक लॉन्च पर भड़के महेश भट्ट, देखिए वीडियो

महेश भट्ट बेटी शाहीन के बुक लॉन्च पर बेहद नाराज हो गए वो समाज में 'फिट' होने की बात पर अपना आपा खो बैठे.

बेटी शाहीन भट्ट की बुक लॉन्च पर भड़के महेश भट्ट, देखिए वीडियो
महेश भट्ट (Image Credit: Instagram)

फिल्म निर्माता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) हर बार अपनी बातें खुलकर रखने में भरोसा रखते हैं. फिर चाहे मुद्दा कोई भी हो महेश भट्ट बेबाक होकर बातें करते हैं. ऐसे में एक बार फिर महेश भट्ट का ऐसा ही रूप देखने को मिला. जब वो अपनी बेटी शाहीन (Shaheen Bhatt) की किताब को लॉन्च करने पहुंचे. इस दौरान महेश भट्ट ने समाज में 'फिट' होने की बात पर अपना आपा खो दिया. ऐसे में उनकी दूसरी बेटी अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने उन्हें शांत किया. आलिया ने मजाक में कहा, "पापा इज नॉट अलाउड टू टॉक (पापा को बोलने की इजाजत नहीं है)."

शाहीन ने अपनी किताब 'आई हैव नेवर बीन (अन) हैपियर' में एक नितांत व्यक्तिगत संस्मरण लिखा है. इस मौके पर पिता महेश, मां सोनी राजदान बहनें पूजा भट्ट व आलिया मौजूद थीं.

 

View this post on Instagram

 

When daddy gets angry. #maheshbhatt got emotional during #shaheenbhatt book launch #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

मीडिया से बातचीत के दौरान महेश जज्बाती हो गए. उन्होंने ऊंची आवाज में सवाल का जवाब देते हुए कहा, "मैं एक छोटी सी लड़की से इस बीमार दुनिया में फिट होने की उम्मीद नहीं कर सकता जहां क्रूरता वैध है." उनका इशारा समाज की बेटियों के साथ दरिंदगी की बढ़ती घटनाओं की ओर था.

वीडियो में सोनी राजदान उन्हें शांत होने का इशारा करती दिखाई देती हैं. असहज महसूस करते हुए आलिया कहती हैं, "मैंने पहले ही आपको चेताया था कि यह होने वाला है." बाद में आलिया कहती हैं, "पापा इज नॉट अलाउड टू टॉक."

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2019 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).