बॉलीवुड

Dil Bechara Title Track: सुशांत सिंह राजपुत की फिल्म 'दिल बेचारा' का पहला गाना हुआ रिलीज, देखें ये रोमांटिक Video

सुशांत सिंह राजपूत और संजना संघी की फिल्म 'दिल बेचारा' के पहले सॉन्ग को आज मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. आज इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया गया जिसके पहले फिल्म के म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान ने सुशांत को याद करते हुए कहा कि इस गाने को काफी प्रेम के साथ बनाया और ये दिवंगत एक्टर को एक ट्रिब्यूट है.

Dil Bechara Title Track: सुशांत सिंह राजपुत की फिल्म 'दिल बेचारा' का पहला गाना हुआ रिलीज, देखें ये रोमांटिक Video
फिल्म 'दिल बेचारा' में सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Instagram)

Dil Bechara Title Song Video:  सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और संजना संघी (Sanjana Sanghi) की फिल्म 'दिल बेचारा' के पहले सॉन्ग को आज मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. आज इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया गया जिसके पहले फिल्म के म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान (A.R. Rahman) ने सुशांत को याद करते हुए कहा कि इस गाने को काफी प्रेम के साथ बनाया और ये दिवंगत एक्टर को एक ट्रिब्यूट है. फिल्म के ट्रेलर को मिले शानदार रिस्पोंस के बाद फैंस को बेसब्री से इस गाने का इंतजार था. इस गाने को सुशांत और संजना पर फिल्माया गया है जिसमें ये बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रहे हैं.

गाने के बोल हैं 'दिल बेचारा फ्रेंड जोन' का मारा जिसे खुद रहमान ने गाया है. गाने में सुशांत संजना के साथ मजेदार अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और इसकी रिलीज के साथ ही इसे दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है. गाने को सोनी म्यूजिक इंडिया ने ट्विटर पर भी फैंस के साथ शेयर किया है.

आपको बता दें कि इस फिल्म के साथ जहां संजना संघी अपना डेब्यू करने जा रही हैं वहीं बॉलीवुड के जाने माने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra) बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं. उकेश ने बताया था कि सुशांत न उनके डायरेक्टोरियल डेब्यू के दौरान साथ देने का वडा किया था जो वो पूरा कर गए हैं.

आपको बता दें कि मेकर्स ने फैसला लेते हुए घोषणा की थी कि इस फिल्म को सुशांत के लिए ट्रिब्यूट के तौर पर रिलीज किया जाएगा और ऐसे में डिज्नी हॉटस्टार की सब्सक्रिप्शन न होने पर भी फैंस इसे निशुल्क देख सकेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2020 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).