Dil Bechara Song: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' का तीसरा गाना 'खुलके जीने का' हुआ रिलीज, देखें Video
दिल बेचारा का तीसरा गाना 'खुलके जीने का' (Khulke Jeene Ka) रिलीज कर दिया हैं. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया अकाउंट पर तेजी से वायरल हो रहा हैं. महज 2 घंटे में ही इस गाने को 4 लाख से भी ज्यादा लोगों पसंद किया हैं वहीं 4 लाख 95 हजार से भी ज्यादा देखा चूका हैं.
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) इन दिनों सोशल मीडिया अकाउंट पर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाती जा रहीं हैं. अब इस फिल्म का तीसरा गाना 'खुलके जीने का' (Khulke Jeene Ka) रिलीज कर दिया हैं. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया अकाउंट पर तेजी से वायरल हो रहा हैं. महज 2 घंटे में ही इस गाने को 4 लाख से भी ज्यादा लोगों पसंद किया हैं वहीं 4 लाख 95 हजार से भी ज्यादा देखा जा चूका हैं.
इस गाने में सुशांत सिंह राजपूत और संजना संघी (Sanjana Sanghi) पेरिस की सड़कों पर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं. सुशांत और संजना की केमेस्ट्री लाजवाब हैं. वहीं सुशांत इस गाने में रोमांस किंग शाहरुख खान की सिग्नेचर पोज देते हुए अपनी हिरोइन के साथ पोज दे रहे हैं. इस गाने में सुशांत अपनी गर्लफ्रेंड को खुलके जीने का संदेसा दे रहे हैं. इस गाने को अरिजीत सिंह (Arijit Singh) और शाशा तिरुपति (Shashaa Tirupati) ने अपनी आवाज दी हैं. वहीं इस गाने के बोल अभिजीत भट्टाचार्य ने लिखे हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि यह लव सॉन्ग सीधे दिल को छूता है. यह भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा के ट्रेलर ने बनाया यूट्यूब पर ये बड़ा रिकॉर्ड, जानकर आप भी हो जाएंगे खुश
इस रोमांटिक गाने को संगीत ऑस्कर अवार्ड विनर एआर रहमान (A. R. Rahman) ने दिया हैं. सुशांत की आखिरी फिल्म की कहानी दोस्ती, प्यार और जीने का जज्बा सिखाती हैं. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म के जरिए 24 जुलाई को डिजनी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज होनेवाली हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2020 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

